फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel provide three missiles to India taking defense cooperation between the two countries to new heights

India-Israel Ties: भारत को तीन मिसाइलें देगा इस्राइल, नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा दोनों देशों का रक्षा सहयोग

Wed, 12 Nov 2025 07:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 07:24 AM IST
सार

भारत और इस्राइल के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हुआ है। हाल में हुए समझौते के तहत इस्राइल भारत को तीन शक्तिशाली मिसाइलें देगा, जिन्हें भारत में भी बनाया जाएगा। 2020-24 में इस्राइल की रक्षा बिक्री का 34% हिस्सा भारत ने खरीदा। इस सौदे से भारत की एयरोस्पेस और क्रूज मिसाइल क्षमताएं बढ़ेंगी, जो जमीन और समुद्र दोनों लक्ष्यों पर प्रभावी हैं।

विज्ञापन
Israel provide three missiles to India taking defense cooperation between the two countries to new heights
पीएम मोदी और पीएम बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल हाल में हुए एक समझौते के तहत भारत को तीन नई मिसाइलें देगा। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और भी मजबूत होकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इस्राइल और भारत के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए पिछले हफ्ते दोनों देशों के रक्षा सचिवों ने एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके लिए भारतीय रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल गुप्त रूप से इस्राइल गया था।

विज्ञापन


यह सौदा भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल की इस्राइल की गुप्त यात्रा के दौरान हुआ। इसके तहत इस्राइल अपनी तीन शक्तिशाली मिसाइलों को भारत को सौंपेगा। इन मिसाइलों का भारत में भी निर्माण किया जाएगा। भारत इस्राइल के रक्षा निर्यात का सबसे बड़ा खरीदार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jaishankar Canada Visit: जी-7 बैठक के लिए आज कनाडा जाएंगे जयशंकर, संबंधों में सुधार की दिशा में अहम कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा बिक्री का करीब 34 फीसदी हिस्सा भारत ने खरीदा
2020 से 2024 के बीच इस्राइल की कुल रक्षा बिक्री का करीब 34 फीसदी हिस्सा अकेले भारत ने खरीदा। यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस एमओयू के तहत भारत न केवल इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) की एयर लॉरा बैलिस्टिक मिसाइलों और राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स आइस ब्रेकर क्रूज मिसाइलों की खरीद कर सकेगा, बल्कि उनका निर्माण भी कर सकेगा। भारत भी आइस ब्रेकर क्रूज मिसाइल में भी दिलचस्पी ले रहा है, इसकी मारक क्षमता करीब 300 किमी है। यह जमीन और समुद्र दोनों लक्ष्यों पर काम करती है, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर परिस्थितियों में भी प्रभावी रहती है।

ये भी पढ़ें:- Report: बीटेक के बाद 54 फीसदी बेटियों को मिली नौकरी, बेटे पिछड़े; छह साल में रोजगार क्षमता में 16% बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed