फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Blast News Update Major conspiracy to terrorise country fails, terror links connect Delhi to Kashmir

Delhi Blast: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली से कश्मीर तक जुड़े आतंक के तार

Wed, 12 Nov 2025 04:55 AM IST
लव गौर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला Published by: लव गौर Updated Wed, 12 Nov 2025 04:55 AM IST
सार

दिल्ली के लाल किले के पास बम धमाके का कनेक्शन फरीदाबाद और लखनऊ से जुड़ा है। जैश ने खतरनाक साजिश रची थी। पूरे देश में सिलसिलेवार धमाकों षड़यंत्र रच रहे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 
 

विज्ञापन
Delhi Blast News Update Major conspiracy to terrorise country fails, terror links connect Delhi to Kashmir
लालकिला के पास घटनास्थल को पुलिस ने सफेद चादर से ढक दिया है। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में लालकिले बम धमाके को डर और लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। आतंकी भले ही दिल्ली को दहलाने में कामयाब हो गए हो, मगर देश की सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की देश को दहलाने या देश में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। लाल किले बम धमाके के तार फरीदाबाद और लखनऊ जैश के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ये पहला मॉड्यूल है कि जिसने हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर और दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद अपने मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी से डर गया था। वह पुलिस से बचकर दिल्ली आ गया था और गिरफ्तारी के डर से लालकिले के पास बम धमाका कर खुद को उड़ा लिया, या वह आत्मघाती बम बन गया। लापरवाही ये है कि फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद बावजूद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नहीं जागीं। दिल्ली पुलिस ने कहने के लिए राजधानी को हाईअलर्ट पर रखा, मगर कहीं भी चेकिंग नहीं की और न सुरक्षा बढ़ाई। आरोपी डाक्टर मोहम्मद उमर आसानी से दिल्ली आया और अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लालकिले बम धमाके का फरीदाबाद के जैश के आतंकी मॉड्यूल से सीधा कनेक्शन आ रहा है। पुलिस सूत्रों ने आरोप लगाया कि पेशे से डॉक्टर उमर मोहम्मद फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा एक और डॉक्टर था। डॉ. मुजम्मिल अहमद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उमर मोहम्मद कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के एक व्यक्ति तारिक को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने कथित तौर पर उमर मोहम्मद को आई-20 कार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैश के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दिल्ली लाल  किले बम धमाके में पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल अहमद शामिल हो सकता है। डॉ. मुजम्मिल अहमद जैश ए मोहम्मद के उस आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसके नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था। उसके पास से 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक, टाइमर, वॉकी टॉकी और अन्य सामान बरामद हुआ था। जांच एजेंसियों का मानना है कि फरीदाबाद में दो साथी डॉक्टरों के पकड़े जाने के बाद उमर मोहम्मद ने घबराहट में लाल किले के पास ये धमाका कर दिया है। ये प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: खुलासा: फरीदाबाद के अल फलाह विवि में साजिश, बिल्डिंग नंबर 17 के रूम 13 में मुज्जमिल और उमर ने रची आतंकी कहानी

कंधार हाईजैक से भी तार जुड़े

कार खरीदने वाला आमिर आरोपी उमर का भाई है। फरीदाबाद से सोमवार को गिरफ्तार डॉ. शाहीना को लेकर बड़ा खुलासा है। डॉ शाहीना आतंकी संगठन जैश की महिला विंग की प्रमुख है। भारत में भर्ती की जिम्मेदारी मिली थी। जैश ने भारत में संगठन में भर्ती करने का जिम्मा सौंपा था। पाकिस्तान स्थित जमात उल मोमीनात जैश की महिला विंग है, जिसकी भारत में कमान डॉक्टर शाहीना को सौंपी गई है। सादिया अजहर मसूद की बहन है, जो पाकिस्तान में जैश की महिला विंग की हेड है। सादिया अजहर का पति यूसुफ अजहर कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड था।

विस्फोटक मिलने के कुछ घंटों बाद ही लालकिला धमाका हुआ
लाल  किले बम धमाका फरीदाबाद के पास एक कश्मीरी डॉक्टर के किराये के मकान से लगभग 360 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, हथियारों एवं गोलाबारूद का जखीरा बरामद होने के कुछ घंटों बाद हुआ। हरियाणा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद के धौज इलाके से डॉ. मुजम्मिल गनई को गिरफ्तार किया था और उसके किराये के मकान से विस्फोटक सामग्री, हथियार और टाइमर बरामद किए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूपी एटीएस ने लखनऊ से जिस डा. परवेज अंसारी को पकड़ा है उससे भी लिंक सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Blast: धमाके से पहले 11 घंटे तक दिल्ली में घूमती रही कार, पार्किंग से निकलकर 24 मिनट में ब्लास्ट

 

दो कार से आए थे आतंकी, दूसरी कार में बैठे संदिग्ध आतंकियों के अब भी दिल्ली में होने का अंदेशा

Delhi Blast News Update Major conspiracy to terrorise country fails, terror links connect Delhi to Kashmir
इसी आई-20 कार में किया गया ब्लास्ट। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट/ वीडियो ग्रैब
राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमले का खतरा अभी टला नहीं है। अब भी एक संदिग्ध आतंकी के दिल्ली में होने का अंदेशा है। ये खुलासा घटनास्थल के पास पार्किंग और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ है। एक संदिग्ध आतंकी लाल रंग की ईको स्पोटर्स कार से घूम रहा है। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है। ऐसे में दिल्ली पुलिस समेत देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। दिल्ली में सभी वीवीआईपी, एतिहासिक व बाजारों खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का फरीदाबाद मोड्यूल के संदिग्ध फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद दिल्ली में दो कारों से पहुंचे थे। एक कार, जोकि हरियाणा नंबर की है, से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया है। दूसरी कार अभी दिल्ली में घूम रही है। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर-डीएल-10 सीके 045.. है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कारें एक साथ दिल्ली पहुंची थी और चांदनी चौकी पार्किंग में भी एक साथ थीं। इस कार में संदिग्ध सवार था और वह आई-20 कार में सवार संदिग्धों से बात कर रहा था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों कारें बदरपुर से एक साथ दिल्ली की सीमा में घुसी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed