फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra Health Update Live: धर्मेंद्र के घर के बाहर जुटे फैंस, की दुआ; कहा- 'उन्हें हमारी उम्र लग जाए'

Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
खास बातें

Dharmendra Health Live Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत में अब सुधार है। सनी देओल की टीम ने ताजा अपडेट दिया है। जहां एक तरफ मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं, वहीं अमर उजाला ने संयम बरता और धर्मेंद्र के करीबी सूत्र से लगातार जानकारी हासिल कर रहा है। धर्मेंद्र की खराब तबीयत के चलते कई फिल्मों के प्रमोशन को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Dharmendra Health News Live Hema Malini Esha Deol Doctors Report Candy Hospital
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:35 PM, 11-Nov-2025
दिव्या दत्ता ने की धर्मेंद्र के लिए दुआ, शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वे कार से मुंबई की सड़कों पर सफर करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'मुंबई की आत्मा। गुलजार शहर। एक तरफ ट्रैफिक जाम, भागती गाड़ियां और दूसरी तरफ बंद सड़क। बैडमिंटन खेलते युवा..अपने बेटे को गले लगाती एक मां। और मैं? अपने विचारों से थोड़ा अभिभूत हूं। रेडियो पर धर्मेंद्र का गाना बज रहा है। वह और मैं पंजाब के एक ही शहर से हैं। उनकी फिल्मों और उनके द्वारा बनाया गया एक बंधन...वह हमारी जिंदगी में रचे-बसे हैं। हमारे बचपन में। ही-मैन। जल्दी ठीक हो जाओ धरम जी। आप अनमोल हैं'।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)


11:12 PM, 11-Nov-2025
धर्मेंद्र की खराब सेहत को लेकर एक फैन ने उनके लिए दुआ की। साथ ही अभिनेता के निधन की झूठी खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'वे जल्दी ठीक होकर घर आ जाएं। उनको हमारी उम्र लग जाए'।
 

विज्ञापन
09:46 PM, 11-Nov-2025
अभिनेत्री हिना खान को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस पर एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को लेकर कहा, 'वे एकदम ठीक हैं। फिट हैं'।
 

09:26 PM, 11-Nov-2025
धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाह पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सनी देओल की टीम के मुताबिक अभिनेता की हालत में सुधार है। इस बीच मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं, वहीं अमर उजाला ने संयम बरता और ऐसा नहीं किया। झूठी खबरें फैलने पर बाद में धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन अफवाहों का खंडन किया। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन पोर्टल्स और मीडिया हाउस को फटकार लगाई है। साथ ही अपने बेस्ट फ्रेंड धर्मेंद्र की सेहत पर अपेडट देते हुए कहा,  'मरें उनके दुश्मन, वे बिल्कुल ठीक हैं और जल्द घर पर होंगे'।

'मरें उनके दुश्मन'; धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाह पर भड़े शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- 'वे बिल्कुल ठीक हैं'
08:27 PM, 11-Nov-2025
पिता की सेहत का हाल जानकर बॉबी देओल अस्पताल से बाहर आते हुए स्पॉट हुए। इस दौरान वे काफी अपसेट दिखे।
 

07:59 PM, 11-Nov-2025
पिता धर्मेंद्र से मिलकर अस्पताल से बाहर निकलते हुए एशा देओल मायूस नजर आईं। वे पैपराजी से परेशान होकर हाथ जोड़ती दिखीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 PM, 11-Nov-2025
अभिनेता आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ धर्मेंद्र की सेहत का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।
 

07:38 PM, 11-Nov-2025
सनी देओल अपने पिता की सेहत का हाल जानकर अस्पताल से निकलते हुए नजर आए। 
 




 
07:12 PM, 11-Nov-2025
हेमा मालिनी अपने पति व एक्टर धर्मेंद्र का हाल लेने अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल से बाहर आते हुए उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई। कार में उनके साथ बेटी ईशा देओल और भतीजे अभय भी नजर आए।
 

06:33 PM, 11-Nov-2025
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी दिग्गज अभिनेता की सेहत का हाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।
 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed