फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: बिहार में 100 से अधिक सीटों पर दलित वोटर का असर; पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 10 Nov 2025 07:25 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार को थम गया है। इस चरण में सबकी निगाहें दलित और मुसलमान मतदाताओं पर है। जनादेश की चाबी 18 फीसदी दलित मतदाताओं के हाथ में है, जिनकी सौ सीटों पर परिणाम का पलड़ा इधर से उधर झुकाने की ताकत है। वहीं राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम में अब ठंड का एहसास बढ़ रहा है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 नवंबर को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी अब बिल्कुल बंद होने लगे है। एक तरफ विमान की कंपनी स्पाइसजेट को  लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके तहत मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 को उस समय आपात स्थिति (इमरजेंसी) में लैंड कराना पड़ा जब विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। वहीं दूसरी ओर लोकसभा सचिवालय ने रविवार को संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए सांसदों के सवाल-जवाब का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया। सचिवालय के अनुसार, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को पांच समूहों में बांटा गया है। हर समूह को तय तारीखों पर सांसदों के सवालों के जवाब देने होंगे। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

18 फीसदी दलितों ने दिया साथ तो मिलेगा ताज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
तीन दर्जन मुस्लिम प्रभाव वाली सीटों पर भी रोचक मुकाबला - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार को थम गया है। इस चरण में सबकी निगाहें दलित और मुसलमान मतदाताओं पर है। जनादेश की चाबी 18 फीसदी दलित मतदाताओं के हाथ में है, जिनकी सौ सीटों पर परिणाम का पलड़ा इधर से उधर झुकाने की ताकत है। इसके अलावा इसी चरण में सीमांचल समेत तीन दर्जन सीटों पर प्रभावशाली उपस्थिति रखने वाले मुसलमान समुदाय के भविष्य की राजनीति के संकेत भी छिपे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ती सर्दी: अब कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
दिल्ली में सर्दी का अहसास - फोटो : एएनआई

राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम में अब ठंड का एहसास बढ़ रहा है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 नवंबर को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी अब बिल्कुल बंद होने लगे है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
विमान - फोटो : Freepik
विमान की कंपनी स्पाइसजेट को  लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके तहत मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 को उस समय आपात स्थिति (इमरजेंसी) में लैंड कराना पड़ा जब विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। पढ़ें पूरी खबर...

लोकसभा शीतकालीन सत्र: सवाल-जवाब के लिए मंत्रालयों को पांच समूह में बांटा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
शीतकालीन सत्र - फोटो : Amar Ujala Graphics

लोकसभा सचिवालय ने रविवार को संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए सांसदों के सवाल-जवाब का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया। सचिवालय के अनुसार, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को पांच समूहों में बांटा गया है। हर समूह को तय तारीखों पर सांसदों के सवालों के जवाब देने होंगे। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। पढ़ें पूरी खबर..

गुजरात में संदिग्ध आतंकियों से मिला रिसिन, इसी से हुई थी ट्रंप की जान लेने की कोशिश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
आतंकियों से बरामद हथियार व रेसिन-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : अमर उजाला प्रिंट/ PTI

गुजरात एटीएस की ओर से तीन संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद रिसिन जहर चर्चा में है। जानकारों के मुताबिक, रिसिन सबसे घातक जहर में से एक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 में और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2013 में रिसिन जहर के जरिये जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है। ओबामा को दो बार लिफाफों में यह जहर भेजा गया था। इस जहर को लिफाफे में खत पर पाउडर छिड़क कर भेजा गया था। पढ़ें पूरी खबर..

गैंगस्टर वेंकटेश को जॉर्जिया और भानु अमेरिका में गिरफ्तार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
भानु राणा और वेंकटेश गर्ग - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा निवासी भारत के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया और भानु राणा को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। दोनों को जल्द भारत लाया जाएगा, प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर..

ट्रंप के भाषण की एडिटिंग विवाद में फंसा बीबीसी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक भाषण एडिट मामले में ब्रिटेन के सरकारी प्रसारक बीबीसी (BBC) को बड़ा झटका लगा है। झटका इतना बड़ा है कि बीबीसी को शीर्ष अधिकारी को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। इसके तहत चैनल के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उस विवाद के बाद आया है जिसमें बीबीसी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को एडिट करने का आरोप लगा था। पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में सरकारी शटडाउन का असर: तीन दिन से एयर ट्रैफिक बाधित, 2,100 फ्लाइट्स रद्द

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
विमान - फोटो : Freepik

अमेरिका में शटडाउन का असर जरूरी सेवाओं पर पड़ने लगा है। कर्मचारियों की कमी के कारण लगातार दूसरे दिन विमानन सेवाएं प्रभावित रहीं। विमानन कंपनियों को 2,100 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 7,000 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई। देश के 40 से अधिक व्यस्त हवाई अड्डों पर यह अव्यवस्था तीसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह उड़ानें रद्द होती रहीं तो इसका असर व्यापक होगा। पढ़ें पूरी खबर..

इनकम टैक्स नोटिस आया? डरें नहीं, सुधारें

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
इनकम टैक्स नोटिस - फोटो : अमर उजाला

हर नोटिस टैक्स चोरी पकड़ने वाला नहीं होता। टैक्सपेयर्स को सही रास्ता दिखाने और जानकारी ठीक कराने के लिए भी आयकर विभाग नोटिस भेज रहा है। दिल्ली के एक कारोबारी को अपने बैंक अकाउंट में आठ लाख रुपये जमा करने पर आयकर विभाग से नोटिस मिल गया। बहुतों के गलत रिटर्न या सूचनाओं में असंगति पर नोटिस आए हैं। आम धारणा है कि आयकर विभाग टैक्स चोरी पकड़ता है, तो नोटिस भेजता है, लेकिन अब यह जरूरी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..

पहल: गर्भवतियों में रोकेंगे थायराइड विकार, कम होगा जोखिम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
गर्भवती महिला - फोटो : एएनआई

गर्भवती महिलाओं में थायराइड विकारों पर जल्द ही राष्ट्रीय अध्ययन शुरू होगा। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस अध्ययन को शुरू करने से पहले देशभर के सभी शोध संस्थानों और अस्पतालों से डाटा मांगा है। पढ़ें पूरी खबर..

कृष्णा और कश्मीरा संग रिश्ते में दरार पर क्या बोलीं गोविंदा की पत्नी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th November 2025 Updates on amar ujala
गोविंदा, सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। वह न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने परिवारिक संबंधों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई वर्षों तक गोविंदा और उनके भांजे, कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच अनबन रही है। इस मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी बात रखी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed