फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Winter Session Ministries divided into five groups for question and answer sessions News In Hindi

लोकसभा शीतकालीन सत्र: सवाल-जवाब के लिए मंत्रालयों को पांच समूह में बांटा, ऑनलाइन पोर्टल से भी भेजे जाएंगे सवाल

Mon, 10 Nov 2025 06:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 06:21 AM IST
सार

लोकसभा सचिवालय ने संसद के शीतकालीन सत्र (1-19 दिसंबर) के लिए सवाल-जवाब का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया है। सांसद 8 नवंबर से ऑनलाइन सवाल भेज रहे हैं ताकि सत्र पेपरलेस रहे। मंत्रालयों को पांच समूहों में बांटा गया है, जो तय तारीखों पर जवाब देंगे। सवालों की प्राथमिकता तय करने के लिए बैलेट प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Winter Session Ministries divided into five groups for question and answer sessions News In Hindi
शीतकालीन सत्र - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

लोकसभा सचिवालय ने रविवार को संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए सांसदों के सवाल-जवाब का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया। सचिवालय के अनुसार, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को पांच समूहों में बांटा गया है। हर समूह को तय तारीखों पर सांसदों के सवालों के जवाब देने होंगे। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी।

विज्ञापन


सचिवालय ने बताया कि 8 नवंबर से सांसद अपने सवाल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेज रहे हैं, ताकि संसद पूरी तरह पेपरलेस रहे। ग्रुप ए में कॉरपोरेट अफेयर्स, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण, वित्त, श्रम, कौशल विकास, पर्यटन और खेल जैसे विभाग शामिल हैं। इन विभागों से संबंधित सवालों के जवाब 1, 8 और 15 दिसंबर को दिए जाएंगे। इसके लिए सवाल भेजने की आखिरी तारीख 13, 20 और 27 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन


ग्रुप बी में क्या-क्या?
ग्रुप बी में कृषि, वाणिज्य, गृह मंत्रालय, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, वस्त्र आदि विभाग हैं, जो 2, 9 और 16 दिसंबर को सवालों के जवाब देंगे। ग्रुप सी में प्रधानमंत्री कार्यालय, अंतरिक्ष, रेल, सूचना तकनीक, खनन, अल्पसंख्यक मामले और विज्ञान से जुड़े विभाग शामिल हैं। इनके जवाब 3, 10 और 17 दिसंबर को दिए जाएंगे। ग्रुप डी और ग्रुप ई को क्रमशः 4, 11 और 18 दिसंबर, व 5, 12 और 19 दिसंबर की तारीखें मिली हैं। सचिवालय ने बताया कि सवालों की प्राथमिकता तय करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया (बैलेट) 13 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉटरी से सवालों की प्राथमिकता होगी तय
सचिवालय ने बताया कि सवालों की प्राथमिकता तय करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया (बैलेट) 13 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी। हर सत्र की तरह, सांसदों को सरकार से तारांकित (मौखिक जवाब वाले) और अतारांकित (लिखित जवाब वाले) सवाल पूछने का अधिकार होगा। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सत्र की अस्थायी सूची जारी की थी। उन्होंने बताया कि 5 और 19 दिसंबर को निजी विधेयक, जबकि 12 दिसंबर को निजी प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed