फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Update IMD Alert Minimum Temperature May Drop to 10 Degrees

दिल्ली में बढ़ती सर्दी: अब कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, कल 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम पारा

Mon, 10 Nov 2025 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:06 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 नवंबर को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update IMD Alert Minimum Temperature May Drop to 10 Degrees
दिल्ली में सर्दी का अहसास - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम में अब ठंड का एहसास बढ़ रहा है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 नवंबर को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी अब बिल्कुल बंद होने लगे है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज निकला, लेकिन, लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हुई। शाम से ही लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


रविवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 11 और पालम में 11.9 और आया नगर में न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वह एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed