Top News: PM ब्राजील पहुंचे; US में बाढ़; दलाई लामा का जन्मदिन; बर्मिंघम टेस्ट में भारत मजबूत; आज देश का मौसम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे के चौथे चरण में ब्राजील पहुंचे। पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी सबसे पहले घाना गए थे। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे के चौथे पड़ाव पर पीएम मोदी चार दिनों के लिए ब्राजील में रूके हैं। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में वे नामीबिया जाएंगे। इसके अलावा, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर रविवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य मंदिर में केक कटेगा। इसमें धर्मगुरु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड को तीन झटके दिए। इसके अलावा, देश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में जहां मानसूनी वर्षा बड़ी राहत लेकर आ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में यह आफत बनकर बरस रही है। अगले सात दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश जारी रहेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी BRICS शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे के चौथे चरण में ब्राजील पहुंचे। पांच देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी सबसे पहले घाना गए थे। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे के चौथे पड़ाव पर पीएम मोदी चार दिनों के लिए ब्राजील में रूके हैं। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में वे नामीबिया जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
90वें जन्मदिवस पर आज मैक्लोडगंज के मुख्य मंदिर में केक कटेगा, दलाई लामा देंगे आशीर्वाद
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर रविवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य मंदिर में केक कटेगा। इसमें धर्मगुरु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दलाई लामा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है, इसके लिए वितयनाम से फूल मंगवाए गए हैं। दलाई लामा का जन्मदिन आधिकारिक तौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 6 जुलाई को मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG: गिल की पारी और गेंदबाजों के दम पर सीरीज में वापसी करने के करीब भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड को तीन झटके दिए। इंग्लैंड ने जैक क्रावली, बेन डकेट और जो रूट के विकेट गंवा दिए हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में बादलों का डेरा, यूपी के 30 जिलों में यलो और देश के 15 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
देश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में जहां मानसूनी वर्षा बड़ी राहत लेकर आ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में यह आफत बनकर बरस रही है। ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को हुई बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी। 20 जून से 4 जुलाई के बीच 15 दिनों में ही दोनों राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और वर्षा जनित सड़क व अन्य हादसों में मरने वालों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। इसमें हिमाचल में 75 और उत्तराखंड में 2 मौतें शामिल हैं। 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 30 से अधिक अभी लापता हैं। अगले सात दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ के कारण 32 मौतें, 27 लापता लोगों की तलाश जारी
अमेरिका के मध्य टेक्सास में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। 27 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Kerala: मलप्पुरम में निपाह से 18 वर्षीय लड़की की मौत, पलक्कड़ में संक्रमित मिली महिला
केरल के मलप्पुरम में एक 18 वर्षीय लड़की की हाल ही में निपाह वायरस से मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लड़की चेट्टियारंगडी की रहने वाली थी। उसने कोझिकोड जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...
यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को पद्मश्री से नवाजा गया, मसूरी में घर पर किया वृत्तांतकार का सम्मान
प्रसिद्ध यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को शनिवार को मसूरी स्थित उनके आवास पर पद्मश्री प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और सह-लेखिका कोलेन गैंटजर के साथ यह सम्मान साझा किया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बाघौली ने लेखक को उनके आवास पर यह पुरस्कार प्रदान किया, क्योंकि वे (लेखक) खराब स्वास्थ्य के कारण सम्मान प्राप्त करने के लिए दिल्ली नहीं जा सके थे। पढ़ें पूरी खबर...
Sandeshkhali Violence: सीबीआई ने आरोपी टीएमसी नेता के खिलाफ दर्ज की FIR
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब पश्चिम बंगाल के संदेशखली में 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस हिंसा में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं- प्रदीप मंडल, देवदास मंडल और सुकांत मंडल की हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मामले में मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ 30 जून को कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
BJP: भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अंतिम चरण में प्रक्रिया
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, क्योंकि पार्टी ने अपने संविधान के अनुसार अधिकांश राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 2024 के लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही पार्टी के भीतर कई संभावित नामों पर चर्चा चल रही है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया था, लेकिन आम चुनावों को देखते हुए इसे जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। इस कार्यकाल को दोबारा बढ़ाया गया, जिससे वह अभी तक इस पद पर बने हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
NC Classic: पेरिस डायमंड लीग-गोल्डन स्पाइक के बाद अब एनसी क्लासिक में भी नीरज का कमाल
भारतीय भालाफेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने शनिवार को नीरज चोपड़ा क्लासिक (एनसी क्लासिक) के पहले सत्र का खिताब जीत लिया। बंगलुरू के कांतीरवा स्टेडियम में हुए विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में नीरज ने लगातार तीसरा खिताब जीता। उन्होंने इससे पहले पेरिस डायमंड लीग (20 जून) और पोलैंड के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक (24 जून) में खिताब जीता था। पढ़ें पूरी खबर...
Bihar : मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट से झुलसे शख्स की मौत
दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव में मुहर्रम के दौरान चौकी मिलान के वक्त बिजली की हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि इस घटना में करीब तीन दर्जन लोग झुलस गए है। इनका विभिन्न अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। गम्भीर रूप से झुलसे पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मो मेराज के रूप में की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
श्री रामायण यात्रा ट्रेन: 17 दिन में 30 तीर्थ, IRCTC ने ₹1.17 लाख का पैकेज बनाया
अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद धार्मिक पर्यटन को मिली लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 25 जुलाई 2025 से महज 1.17 लाख रुपये में अपनी पांचवीं विशेष श्री रामायण यात्रा ट्रेन शुरू कर रहा है। यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होकर 17 दिनों में अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर (नेपाल), बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम सहित 30 से अधिक राम की लीला से जुड़े तीर्थ स्थलों को कवर करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Box Office Clash: रणवीर सिंह और प्रभास के बीच होगी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत
इस साल का दिसंबर फिल्मप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। कारण है एक नहीं, दो नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का सीधा टकराव। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' और प्रभास की 'द राजा साब' अब 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यही नहीं, इन दोनों फिल्मों के साथ विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म भी उसी दिन रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर महाभारत होना तय माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...