फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to appoint new National President soon as organisational process nears completion

BJP: भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अंतिम चरण में प्रक्रिया; प्रदेश प्रमुखों की नियुक्ति से रास्ता साफ

Sat, 05 Jul 2025 08:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Jul 2025 08:37 PM IST
सार

BJP: भाजपा जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है, क्योंकि अधिकांश राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। इस पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण जैसे कारकों को ध्यान में रखा जा रहा है।

विज्ञापन
BJP to appoint new National President soon as organisational process nears completion
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, क्योंकि पार्टी ने अपने संविधान के अनुसार अधिकांश राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 2024 के लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही पार्टी के भीतर कई संभावित नामों पर चर्चा चल रही है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया था, लेकिन आम चुनावों को देखते हुए इसे जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था।  इस कार्यकाल को दोबारा बढ़ाया गया, जिससे वह अभी तक इस पद पर बने हुए हैं।

विज्ञापन


पार्टी अब तक 26 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का रास्ता साफ हो गया है। इस पद के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान जैसे कुछ केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े के नाम भी संभावितों में शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Axiom-4: शुभांशु शुक्ला ने किया हड्डियों पर गुरुत्वाकर्षण के असर का अध्ययन, बीमारियों के इलाज में मिलेगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नया अध्यक्ष चुनते समय तीन मुख्य बातों पर ध्यान दिया जा रहा है - संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण। पार्टी जल्द ही एक केंद्रीय चुनाव समिति भी बना सकती है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी करेगी। यह समिति नामांकन, जांच और जरूरत पड़ने पर मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाएगी। भाजपा ने हाल ही में संगठनात्मक चुनावों की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत देशभर में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति से हुई।

भाजपा के संविधान के मुताबिक, मंडल स्तर पर चुनाव होने के बाद जिला अध्यक्ष चुने जाते हैं। जब आधे जिलों में चुनाव हो जाते हैं, तब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है और जब आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बन जाते हैं, तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। दो जुलाई को भाजपा ने अपने संगठन के पुनर्गठन के दूसरे चरण के तहत सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की थी। इससे पहले पार्टी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है।


रामचंदर राव ने तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला
उधर, पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ अधिवक्ता एन रामचंदर राव ने आज तेलंगाना भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने जी. किशन रेड्डी की जगह यह पद ग्रहण किया है। रामचंदर राव ने पार्टी के तेलंगाना मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस मौके पर किशन रेड्डी, पार्टी सांसद डी. के. अरुणा और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पदभार ग्रहण करने से पहले राव ने हैदराबाद के चारमीनार स्थित प्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने तेलंगाना विधानसभा परिसर के पास स्थित तेलंगाना अमरवीरुल स्तूपम पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जो तेलंगाना राज्य के लिए बलिदान देने वालों की याद में बनाया गया है। रामचंदर राव ने भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी को राज्य में और मजबूत बनाने और जनता की सेवा के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed