फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Travel writer Hugh Gantzer presented Padma Shri at Mussoorie home

Dehradun : यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को पद्मश्री से नवाजा गया, मसूरी में घर पर किया वृत्तांतकार का सम्मान

Sun, 06 Jul 2025 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 03:37 AM IST
सार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 'गैंटजर का यात्रा वृत्तांत' स्तंभ और दूरदर्शन पर प्रसारित उनके यात्रा वृत्तांतों ने देश भर के पाठकों और दर्शकों को भारत की सुंदरता और गहराई से परिचित कराया।

विज्ञापन
Travel writer Hugh Gantzer presented Padma Shri at Mussoorie home
गैंटजर दंपती - फोटो : X@mygovindia

विस्तार

प्रसिद्ध यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को शनिवार को मसूरी स्थित उनके आवास पर पद्मश्री प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और सह-लेखिका कोलेन गैंटजर के साथ यह सम्मान साझा किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बाघौली ने लेखक को उनके आवास पर यह पुरस्कार प्रदान किया, क्योंकि वे (लेखक) खराब स्वास्थ्य के कारण सम्मान प्राप्त करने के लिए दिल्ली नहीं जा सके थे।
विज्ञापन


1950 के दशक से यात्रा लेखन में सक्रिय इस दंपती ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक स्थलों और सार्वजनिक जीवन को अनूठे तरीके से प्रस्तुत किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 'गैंटजर का यात्रा वृत्तांत' स्तंभ और दूरदर्शन पर प्रसारित उनके यात्रा वृत्तांतों ने देश भर के पाठकों और दर्शकों को भारत की सुंदरता और गहराई से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्यूग की तीक्ष्ण पत्रकारिता दृष्टि और कोलेन की कोमल अभिव्यक्ति शैली ने मिलकर भारतीय यात्रा साहित्य को एक नई ऊंचाई दी। इसमें कहा गया कि उनके लेखन ने न केवल लोगों को अपने देश की खोज करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि भारत की आत्मा को शब्दों में पिरोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed