{"_id":"68696534afa47e81ce03c30c","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-day-4-highlights-india-vs-england-test-match-key-highlights-analysis-record-and-stats-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: गिल की पारी और गेंदबाजों के दम पर सीरीज में वापसी करने के करीब भारत, जीत के लिए चाहिए सात विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: गिल की पारी और गेंदबाजों के दम पर सीरीज में वापसी करने के करीब भारत, जीत के लिए चाहिए सात विकेट
Sat, 05 Jul 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:17 PM IST
सार
IND vs ENG 2nd Test Highlights Day 4 : भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड को तीन झटके दिए। स्टंप्स के समय ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IND vs ENG Test Highlights : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड को तीन झटके दिए। इंग्लैंड ने जैक क्रावली, बेन डकेट और जो रूट के विकेट गंवा दिए हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला है।
विज्ञापन
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने क्रावली का जल्दी गंवा दिया। क्रावली खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आकाश दीप ने बेन डकेट को बोल्ड किया जो 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकाश ने फिर जो रूट को बोल्ड किया जो छह रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस तरह इंग्लैंड के तीन विकेट गिराए। भारत को अब पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिए सात विकेट लेने होंगे, जबकि इंग्लैंड को जीत दर्ज करनी है तो 536 रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने घोषित की पारी
कप्तान शुभमन गिल के शतक और केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी है। भारत ने इस तरह 607 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को करुण नायर के रूप में दिन का पहला झटका लगा जो 26 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने फिर गिल के साथ पारी आगे बढ़ाई और अर्धशतक लगाया, लेकिन टंग ने राहुल को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया। राहुल 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उपकप्तान ऋषभ पंत आए और उन्होंने गिल के साथ मिलकर तेज खेलना शुरू किया। पंत ने गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की जिसे शोएब बशीर ने पंत को आउट कर तोड़ा। पंत 65 रन बनाकर आउट हुए।
पंत के आउट होने के बाद गिल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। गिल ने शतक लगाया और शानदार लय बरकरार रखी। गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 175 रन जोड़े और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल बशीर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे और पांचवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। गिल ने 162 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। इसके बाद नीतीश रेड्डी एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।