फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar : One died eleven thousand volt current during Tajia Milan fifty people burnt darbhanga bihar police

Bihar : मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट से झुलसे शख्स की मौत; कई घायल

Sat, 05 Jul 2025 11:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 05 Jul 2025 11:58 PM IST
सार

Bihar : ताजिया लेकर सड़क किनारे से गुजर रही भीड़ में 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ जाने से एक शख्स की मौत हो गई। लगभग 50 लोग झुलसकर सड़क पर गिर पड़े। 

विज्ञापन
Bihar : One died eleven thousand volt current during Tajia Milan fifty people burnt darbhanga bihar police
ताजिया जुलुस निकालते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव में मुहर्रम के दौरान चौकी मिलान के वक्त बिजली की हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि इस घटना में करीब तीन दर्जन लोग झुलस गए है। इनका विभिन्न अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। गम्भीर रूप से झुलसे पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मो मेराज के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : तीन महीने पहले बिहार सरकार ने थी एक गलती, वरना एक हत्यारा इस तरह गोपाल खेमका को नहीं मार जाता
विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ककोधा गांव में तीन गांव के लोग ताजिया मिलान कर रहे थे। ताजिया लेकर सड़क किनारे से गुजर रहे भीड़ में ताजिया ऊपर से गुजर रहे  11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। देखते ही देखते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग झुलसकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाजरत पांच लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घायलों में श्रवण कुमार साहू, सुरेश महतो, मो हारून,  मो साजिद, मो बिस्मिल और मो रहमत सहित कई लोग शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar: गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर विपक्ष का नीतीश सरकार पर हमला, तेजस्वी ने पूछा- इसे जंगलराज नहीं कह सकते

 पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार ने बताया कि हरेक वर्ष आज के दिन बिजली काट दिया जाता था। इस वर्ष विभाग के अधिकारियों ने बिजली नहीं कटवाया। ताजिया मिलान के दौरान 11 हजार हाई वोल्टेज की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि लगभग 50 लोग झुलस गए है। तारडीह की बीडीओ प्रीति कुमारी ने बताया  कि करेंट की चपेट में आने से 25 लोग घायल हुए है। सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed