फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

Top News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज, पीएम मोदी गुजरात दौरे पर और नोएडा आएंगे योगी आदित्यनाथ, पढ़ें सुर्खियां

Sat, 08 Mar 2025 06:48 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसके कारण पर प्रकाश डाले तो समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं। महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर के तमाम देश हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। अब सीएम योगी आदित्यनाथ की करें तो योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होंगे। सुबह करीब 10:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नोएडा के सेक्टर- 128 स्थित जेपी के हेलिपैड पर उतरेगा। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नवसारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। देश में ऐसा पहली बार होगा। वहीं, खुद प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंपने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अमर उजाला की ओर से शक्ति की समृद्धि के लिए मंच सजेगा। होटल क्लार्क अवध में होने वाले इस आयोजन में वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञ महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाएंगी। दोपहर दो से शाम आठ बजे तक महिलाओं के लिए होने वाले इस विशेष सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क रहेगा। तो दूसरी ओर दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के संबंध में अहम फैसला लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह दस बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। महिला दिवस के मौके पर होने वाली बैठक में महिला समृद्धि योजना लागू करने व होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने पर मुहर लग सकती है। उधर, दोपहर 12 बजे भाजपा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम करेगी। संभव है कि प्रतीकात्मक तौर पर इसमें कुछ महिलाओं के खाते में पैसा डालकर योजना लॉन्च कर दी जाए। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें

विज्ञापन

Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं। महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर के तमाम देश हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। आइए जानते हैं महिला दिवस मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई और इसकी जरूरत कैसे महसूस की गई। इस लेख में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और महत्व बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

Women's Day: पीएम की सुरक्षा में आज सिर्फ महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
हर्षिल की खूबसूरत वादियों को निहारते पीएम मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नवसारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। देश में ऐसा पहली बार होगा। वहीं, खुद प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंपने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

CM Yogi Noida Visit : आज नोएडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होंगे। सुबह करीब 10:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नोएडा के सेक्टर- 128 स्थित जेपी के हेलिपैड पर उतरेगा। वहां से वह नोएडा के दो कार्यक्रम में शामिल होंगेे। उसके बाद एक्सपो मार्ट और फिर शारदा विश्वविद्यालय जाएंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजे जारचा के एनटीपीसी दादरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दौरान करीब 2000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम को करीब 5:30 बजे सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पढ़ें पूरी खबर..

महिला दिवस: अमर उजाला की ओर से शक्ति की समृद्धि के लिए लखनऊ में सजेगा मंच

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
lucknow - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अमर उजाला की ओर से शक्ति की समृद्धि के लिए मंच सजेगा। होटल क्लार्क अवध में होने वाले इस आयोजन में वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञ महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाएंगी। दोपहर दो से शाम आठ बजे तक महिलाओं के लिए होने वाले इस विशेष सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कब से मिलेंगे ₹2500, आज होगा एलान!: कैबिनेट बैठक में फैसला संभव

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
आज हो सकता है महिला समृद्धि योजना का एलान - फोटो : ANI

दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के संबंध में अहम फैसला लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह दस बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। महिला दिवस के मौके पर होने वाली बैठक में महिला समृद्धि योजना लागू करने व होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने पर मुहर लग सकती है। उधर, दोपहर 12 बजे भाजपा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम करेगी। संभव है कि प्रतीकात्मक तौर पर इसमें कुछ महिलाओं के खाते में पैसा डालकर योजना लॉन्च कर दी जाए। पढ़ें पूरी खबर..

UK: बेलफास्ट में भारतीय महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इस दूतावास का उद्घाटन भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है। जयशंकर ने दूतावास के उद्घाटन समारोह में समुदाय के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कदम भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रवासी समुदाय के योगदान को सराहने का प्रतीक है। बता दें कि बेलफास्ट में भारतीय समुदाय का एक बड़ा हिस्सा है, जो पिछले जनगणना के अनुसार लगभग 10,000 लोगों का घर है। पढ़ें पूरी खबर...

बांग्लादेश: हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफत मार्च में जमकर उत्पात और हिंसा

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
बांग्लादेश में हिज्ब उत-तहरीर के खिलाफत मार्च में हिंसा। - फोटो : एजेंसी।

बांग्लादेश में प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब उत-तहरीर ने शुक्रवार को देश के मौजूदा प्रशासन के आदेशों के खिलाफ ढाका में अक्तूबर 2009 के बाद अपनी पहली खुली रैली की। हजारों सदस्यों के साथ समूह ने जुमे की नमाज के बाद बैतुल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद के उत्तरी द्वार से ‘खिलाफत के लिए मार्च’ किया। इस दौरान मस्जिद के पास पुलिस और प्रतिबंधित संगठन के के बीच हिंसक झड़पें हुईं। जुलूस को रोकने के लिए कानून प्रवर्तन को भी दखल देना पड़ा। पढें पूरी खबर..

Jharkhand BJP: रघुवर दास बन सकते हैं झारखंड भाजपा अध्यक्ष

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
ओडिशा राज्यपाल रघुवर दास - फोटो : एएनआई

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के सीएम रहे रघुवर दास को भाजपा नेतृत्व राज्य के संगठन की जिम्मेदारी देने का मन बना रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दास का नाम तय माना जा रहा है। राज्य में लगातार दो चुनाव हारने के बाद पार्टी ने ओबीसी-एसटी समीकरण के साथ आगे बढ़ने की योजना बनाई है। पढ़ें पूरी खबर..

War: अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम बातचीत

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष ने दुनिया भर में बातचीत तेज कर दी है। साथ ही इन दिनों अमेरिका में इस मुद्दे पर अपनी मंशा साफ करता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका रूस के साथ अच्छे संबंध बना रहा है, लेकिन इस समय रूस यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें यूक्रेन से निपटना अधिक कठिन लग रहा है क्योंकि उनके पास कोई ठोस विकल्प नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

Report: इस साल हो सकती है 8.8 फीसदी वेतन वृद्धि

Top Headline Today Big News 8th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
वेतन - फोटो : freepik

भारतीय कंपनियां वैश्विक व घरेलू चुनौतियों से निपटते हुए कर्मचारियों की पारिश्रमिक लागत से जुड़े बजट को अनुकूलतम बनाने पर ध्यान दे रही हैं। इससे इस साल औसत वेतन वृद्धि 8.8 फीसदी रह सकती है, जो 2024 में 9 फीसदी रही थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed