फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   talks on Russia-Ukraine war will be held in Saudi Arabia next week, Trump said - it is easier to talk to Putin

War: अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम बातचीत, ट्रंप बोले- पुतिन से बात करना ज्यादा आसान

Sat, 08 Mar 2025 12:26 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 12:26 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को लेकर अगले सप्ताह साऊदी अरब में अहम बैठक होने वाली है। इस बात पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में रूस से बात करना यूक्रेन के मुकाबले ज्यादा आसान है। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा करते हैं। 

विज्ञापन
talks on Russia-Ukraine war will be held in Saudi Arabia next week, Trump said - it is easier to talk to Putin
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष ने दुनिया भर में बातचीत तेज कर दी है। साथ ही इन दिनों अमेरिका में इस मुद्दे पर अपनी मंशा साफ करता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका रूस के साथ अच्छे संबंध बना रहा है, लेकिन इस समय रूस यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें यूक्रेन से निपटना अधिक कठिन लग रहा है क्योंकि उनके पास कोई ठोस विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन


सऊदी अरब में होगी बातचीत
ट्रंप ने कहा कि हम अगले सप्ताह सऊदी अरब में मिल रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। अगर हम अंतिम समझौते की बात करें तो रूस से निपटना आसान हो सकता है, जो चौंकाने वाली बात है क्योंकि उनके पास सभी ताकत और कार्ड हैं। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि काम को पूरा करने के लिए यूक्रेन को बातचीत में शामिल करना होगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने संघर्ष पर जताई चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन समझौता नहीं करना चाहते, तो अमेरिका इस मामले से बाहर हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि उनका उद्देश्य मौतों को रोकने के लिए दोनों देशों को समझौते की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले हफ्ते यूरोप में जो हो रहा था, उसे देख चुके हैं, और अगर इस मुद्दे को सुलझाया नहीं गया, तो यह स्थिति तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकती है। ट्रंप ने कहा कि हमें इसे सुलझाना होगा ताकि और अधिक तबाही से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन पर भी बोले ट्रंप
रूस पर नए सिरे से सख्त प्रतिबंध की चेतावनी देने के बावजूद ट्रंप ने कहा कि वह समझ सकते हैं कि आखिर क्यों पुतिन की सेनाओं ने रातभर यूक्रेन पर भारी बमबारी की है। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति यही कदम उठाएगा। पुतिन से मेरे संबंध हमेशा से अच्छे हैं और अब वह युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह पहले के मुकाबले ज्यादा उदार होंगे और यह अच्छी बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जो, युद्ध विराम से पहले पश्चिम से सुरक्षा गारंटी चाहते हैं, मामले में अमेरिकी दखलअंदाजी गंवाने का जोखिम ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed