'अजित पवार का जाना महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति': गृह मंत्री अमित शाह बोले- हमने अचानक एक जननेता को खो दिया
अमित शाह ने अजित पवार के निधन को महाराष्ट्र और व्यक्तिगत रूप से अपने लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि दादा की विकास संबंधी समझ, दूरदृष्टि और प्रशासनिक अनुभव की भरपाई संभव नहीं है। शाह ने उन्हें स्पष्ट विचारों वाला जीवंत व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि आज भी आंखें बंद करने पर वे सामने खड़े नजर आते हैं।
विस्तार
गृह मंत्री ने कहा कि दादा के अचानक चले जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता। दशकों तक सामूहिक प्रयास करने के बावजूद उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति का ले पाना असंभव लगता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से भी अजित पवार का निधन उनके लिए अपूरणीय क्षति है। दादा केवल उनके करीबी मित्र ही नहीं थे, बल्कि सच्चे सहयोगी भी थे। उनके जाने से देश ने एक जननेता खो दिया है।
#WATCH | Pune | At the inauguration of the bust of late NCP leader Ajit Pawar, Union Home Minister Amit Shah says, "The sudden and untimely passing away of 'Dada' is an irreparable loss—not only for Maharashtra, but specifically for the regions of Pune, Baramati, Pimpri, and Chinchwad. I do not believe that the void—the profound emptiness—left by Dada’s sudden departure can ever be filled. Even with collective efforts spanning decades, it seems impossible to replace what has been lost. This is a monumental, irreparable loss for this entire region, and indeed for all of Maharashtra. On a personal level, too, this is an irreparable loss for me; Dada was not just a close friend, but a true colleague. We have suddenly lost a 'people’s leader'—a man who possessed a deep understanding of development and extensive experience across the sectors of Panchayati Raj, cooperatives, agriculture, and modern urban development. He was a leader with true foresight and vision..."
— ANI (@ANI) November 16, 2026
अमित शाह ने अजित पवार के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें विकास की गहरी समझ थी। पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिक शहरी विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें व्यापक अनुभव हासिल था। उन्होंने कहा कि अजित पवार दूरदृष्टि और विजन रखने वाले नेता थे। उनका विकास को लेकर नजरिया और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाता था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दादा आज हमारे बीच नहीं हैं। उनका व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आज भी अगर मैं अपनी आंखें बंद करूं तो मुझे दादा अपने ठीक सामने खड़े दिखाई देते हैं। वे एकदम स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति थे; अगर कोई काम हो सकता था, तो उनका जवाब 'हां' होता था और अगर नहीं हो सकता था तो 'ना'।
