फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Deloitte India reports Salary hike may be 8.8% this years

Report: इस साल हो सकती है 8.8 फीसदी वेतन वृद्धि, प्रमुख प्रतिभाओं को बनाए रखने पर ध्यान दे रहीं कंपनियां

Sat, 08 Mar 2025 04:32 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 08 Mar 2025 04:32 AM IST
सार

डेलॉय इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश क्षेत्र वेतन वृद्धि को पिछले वर्ष की तुलना में स्थिर या मामूली रूप से कम रखेंगे। वहीं, उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में वेतन वृद्धि के बजट में उल्लेखनीय कमी का अनुमान है। 75 फीसदी कंपनियां वेतन वृद्धि कम कर देंगी या पिछले वर्ष के समान ही रखेंगी।

विज्ञापन
Deloitte India reports Salary hike may be 8.8% this years
वेतन - फोटो : freepik

विस्तार

भारतीय कंपनियां वैश्विक व घरेलू चुनौतियों से निपटते हुए कर्मचारियों की पारिश्रमिक लागत से जुड़े बजट को अनुकूलतम बनाने पर ध्यान दे रही हैं। इससे इस साल औसत वेतन वृद्धि 8.8 फीसदी रह सकती है, जो 2024 में 9 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


डेलॉय इंडिया ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा, अधिकांश क्षेत्र वेतन वृद्धि को पिछले वर्ष की तुलना में स्थिर या मामूली रूप से कम रखेंगे। वहीं, उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में वेतन वृद्धि के बजट में उल्लेखनीय कमी का अनुमान है। 75 फीसदी कंपनियां वेतन वृद्धि कम कर देंगी या पिछले वर्ष के समान ही रखेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां प्रमुख प्रतिभाओं को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी औसत प्रदर्शन करने वालों की तुलना में 1.7 गुना अधिक वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम है।
विज्ञापन


डेलॉय इंडिया में साझेदार प्रखर त्रिपाठी ने कहा, कंपनियों की आय वृद्धि सुस्त पड़ने से उनका वेतन बजट दबाव में आ रहा है। नियंत्रित छंटनी और मध्यम महंगाई कंपनियों को प्रतिभा परिणामों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किए बिना वेतन वृद्धि को अनुकूलित करने में मदद कर रही है। हालांकि उम्मीद है कि कंपनियों का प्रदर्शन और कुशल प्रतिभा पर ध्यान बना रहेगा। यह रिपोर्ट सात क्षेत्रों की 500 से अधिक कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत आधारित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed