फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi Adityanath will come to Noida today

CM Yogi Noida Visit : आज नोएडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गंगा जल परियोजना के साथ देंगे करोड़ों की सौगात

Sat, 08 Mar 2025 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 03:26 AM IST
सार

सुबह करीब 10:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नोएडा के सेक्टर- 128 स्थित जेपी के हेलिपैड पर उतरेगा। वहां से वह नोएडा के दो कार्यक्रम में शामिल होंगेे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Noida today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होंगे। सुबह करीब 10:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नोएडा के सेक्टर- 128 स्थित जेपी के हेलिपैड पर उतरेगा। वहां से वह नोएडा के दो कार्यक्रम में शामिल होंगेे। उसके बाद एक्सपो मार्ट और फिर शारदा विश्वविद्यालय जाएंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजे जारचा के एनटीपीसी दादरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दौरान करीब 2000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम को करीब 5:30 बजे सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिपैड से सीधे नोएडा के सेक्टर-132 जाएंगे। वहां सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। वहां से सेक्टर-145 जाकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कार्यालय का भूमि पूजन और एमएक्यू कंपनी के नए ऑफिस का लोकार्पण करेंगे। दोपहर करीब 12:40 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचेंगे। वहां से सीएम का काफिला शारदा विश्वविद्यालय पहुंचेगा। जहां सीएम नए अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद सीएम वापस एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे, जहां दिन का भोजन करेंगे। उसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से जारचा एनटीपीसी पहुंचेंगे। वहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। मौके पर प्रशासन की करीब 700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं और करीब 2000 करोड़ की अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहीं पर सीएम युवा उद्यमी योजना के 5 लाभार्थियों को ऋण का प्रमाण पत्र देंगे। वहीं नंदिनी मिली डेयरी योजना के दो लाभार्थियों को चेक सौपेंगे। मौके पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र व अन्य लाभांश का वितरण किया जाएगा। जनसभा के बाद सीएम करीब 4:10 बजे कोट गांव के पास आवाडा लिमिटेड के प्लांट का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात कई रास्तों पर रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीएम के दौरे के मद्देनजर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, एक्सपो मार्ट, शारदा यूनिवर्सिटी, एलजी गोल चक्कर, परी चौक, आईएफएस विला गोल चक्कर, पी-3, ऐच्छर चौक,  सेक्टर-36 गोल चक्कर, सुपरटेक, नारायणा गोल चक्कर, और दादरी क्षेत्र के एनटीपीसी मार्ग, दादरी-सिकंदराबाद मार्ग पर डायवर्जन रहेगा।  किसानों की चेतावनी को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। 

जनसभा में 14 उद्यमियों को मिलेंगे 617 करोड़ के चेक
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश औद्योगिक नीतियों के तहत जिले की 14 औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में 617 करोड़ रुपये मिलेंगे। अफसरों ने बताया कि इन उधोगों ने जिले में करोड़ो का निवेश किया है। योजना के तहत सरकार प्रोत्साहन देगी। जरचा की जनसभा में सीएम उद्यमियों को चेक सौंपेगे।

मुख्यमंत्री योगी का संभावित कार्यक्रम

  • सुबह 10:40 बजे : नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी के हेलिपैड पर उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर
  • सुबह 10:55 :  सिफी डाटा सेंटर सेक्टर-132 नोएडा का उद्घाटन
  • सुबह 11:35 : नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के ऑफिस का भूमि पूजन व एमएक्यू कंपनी के ऑफिस का लोकार्पण
  • दोपहर 12:50 : ग्रेनो में शारदा शारदा केयर हॉस्पिटल में नवीन चिकित्सालय का लोकार्पण
  • दोपहर 2:45 : एनटीपीसी दादरी में राष्ट्रीय गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण और जनसभा संबोधन
  • शाम 4:10 बजे : मेसर्स आवाडा लिमिटेड के 5 गीगावॉट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास व 105 गीगावॉट सोलर माड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का लोकार्पण
  • शाम 05:30 बजे: हेलीकॉप्टर से सफदरजंग एयरपोर्ट, नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे

सीएम करेंगे तीन आईटी कंपनियों की शुरुआत, मिलेंगे रोजगार के अवसर

औद्योगिक और रियल एस्टेट के क्षेत्र में पहचान बना चुका नोएडा अब धीरे-धारे आईटी हब बन रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन आईटी ईकाइयों की शुरुआत करेंगे। इनमें एक सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट सेंटर और डेटा सेंटर में काम शुरू होगा तो एक सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट सेंटर का भूमि पूजन होगा। 

नोएडा में एचसीएल, माइक्रोसॉफ्ट, एमएक्यू, एडवर्ब, अडाणी ग्रुप समेत कई बड़ी आईटी कंपनियां पहले ही आ चुकी हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री अमेरिका की कंपनी एमएक्यू का सेंटर शुरू करेंगे। कंपनी करीब 500 करोड़ रुपये निवेश करने वाली है। यूनिट शुरू होने के पहले चरण में करीब 2500 और दूसरे चरण में 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

सेक्टर-132 में सिफी कंपनी का डेटा सेंटर शुरू होने जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट का सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट सेंटर सेक्टर-145 में करीब 15 एकड़ में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे किनारे बनेगा। इस परियोजना से छह हजार से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा।

नोएडा को गंगाजल और ट्रैफिक जाम से राहत की मिलेगी सौगात 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नोएडा प्राधिकरण की 37.5 क्यूसेक गंगाजल परियोजना का लोकार्पण अहम है। यह परियोजना लंबे समय से  अधूरी थी। माना जा रहा है कि लोकार्पण के बाद तय योजना के तहत  एक्सप्रेस-वे के किनारे सेक्टरों में वितरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में बड़ी आबादी को खारे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। 

वहीं, लोकार्पण में दूसरी अहम परियोजना सेक्टर-14 ए लिंक रोड का चौड़ीकरण है। सड़क चौड़ीकरण का यह काम प्राधिकरण ने सेक्टर-15ए और 16 ए के बीच किया जा रहा है। यहां पर अभी बॉटल नेक के चलते चिल्ला दिल्ली बॉर्डर व डीएनडी से आने वाला ट्रैफिक फंसता था। इस वजह से बड़ी आबादी जाम में फंसकर परेशान होती थी। 66 परियोजनाओं की सूची विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से प्राधिकरण ने तैयार की है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र की 53 विकास परियोजनाएं हैं, जिन पर लागत 672 करोड़ रुपये अनुमानित हैं। वहीं, दादरी विधानसभा क्षेत्र की 220.95 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाएं हैं। 

नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर झट्टा, सुल्तानपुर अंडरपास, सेक्टर-94 जापानी पार्क, सेक्टर-62 डी पार्क, सेक्टर-162 व 164 में दो विद्युत उपकेंद्र, सेक्टर-37 गोदावरी और 100 मार्केट का नवीनीकरण, सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास सरफेस पार्किंग निर्माण समेत अन्य परियोजनाएं शिलान्यास की सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed