मैकडॉनाल्ड्स ने बर्गर से हटाया टमाटर, जानें वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप टमाटर खाने के शौकीन हैं और इस महंगाई में भी उसका लुत्फ लेना नहीं छोड़ रहे हैं तो ये खबर आपका जायका कुछ बिगाड़ सकती है।
मैकडी यानी बर्गर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी मैकडॉनाल्ड्स ने अपने बर्गर में से टमाटर की स्लाइस हटा दी है।
मैकडी ने फिलहाल उत्तर और पूर्व भारत स्थित अपने सेंटरों पर टमाटर हटाओ नियम लागू किया है। इसके पीछे कंपनी ने महंगे होते टमाटर की बात नकारी है और तर्क दिया है कि खराब फसल वाले टमाटर मिल रहे हैं, जिससे की फूड आइटम की क्वॉलिटी और स्वाद पर फर्क पड़ रहा है।
कंपनी के इस फैसले से वे लोग खासे परेशान हैं जिन्हें टमाटर पसंद है और बर्गर या रैप में टमाटर खाना पसंद करते हैं।
मैकडी नहीं लाएगा टमाटर का विकल्प
उत्तर और पूर्व भारत में मैकडी की सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट ने मैकडी आउटलेट्स के बाहर नोटिस लगाया कि कंपनी अपने विभिन्न व्यंजनों में टमाटर की अपर्याप्त उपलब्धता की वजह से टमाटर हटा रही है।
बीते कुछ महीनों में टमाटर की कीमतों खासी बढ़ोतरी हुई है। जून के आंकड़ों के मुताबिक थोक सब्जियों के दामों में पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खुदरा मूल्यों में भी इजाफा हुआ है। ऑनलाइन सब्जियां-फल आदी सामान बेचने वाली बेवसाइट 'बिग बास्केट' ने टमाटर की कीमत 69 रुपए प्रति किलो लगाई है।
भारत में मैकडॉनाल्ड्स के अधिकारी फिलहाल मीडिया को यही बता रहे हैं वे टमाटर का विकल्प लेकर नहीं आ रहे हैं, बल्कि इस समस्या से जल्द से जल्द उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं सबसे हैरानी की बात ये है कि पश्चिम और दक्षिण भारत में कंपनी को टमाटर की समस्या नहीं सता रही है।