{"_id":"6af6eb477920666881093300","slug":"india-s-first-led-dome-planetarium-opens-in-mysuru-inaugurated-by-prime-minister-modi-what-makes-it-special-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसूर में खुला भारत का पहला एलईडी डोम तारामंडल: प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मैसूर में खुला भारत का पहला एलईडी डोम तारामंडल: प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत
Fri, 13 Nov 2026 04:19 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को मैसूर में 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' का उद्घाटन किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) द्वारा निर्मित, 'कॉसमॉस-मैसूरु' भारत का पहला एलईडी डोम तारामंडल है। खगोल विज्ञान शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में परिकल्पित यह तारामंडल, चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में मैसूरु विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है।
क्या है इसकी खासियत?
विज्ञापन
क्या है इसकी खासियत?
- इस अत्याधुनिक सुविधा में 15 मीटर का झुका हुआ डोम है, जिसमें लगभग 6,150 पैनल लगे हैं और इनमें कुल 4.2 करोड़ एलईडी हैं।
- पारंपरिक तारामंडलों के विपरीत, जहां एक साधारण डोम पर तस्वीरें दिखाने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग किया जाता है।
- यहां लगे एलईडी पैनलों को रियल-टाइम में नियंत्रित किया जा सकता है। शानदार विज़ुअल अनुभव मिलता है।
- खगोल विज्ञान की शिक्षा के लिए नई संभावनाएं खुलती हैं। 'स्काई थियेटर' में पेशेवर रूप से तैयार किए गए खगोल विज्ञान कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
- यहां एक ऐसी फिल्म भी दिखाई जाएगी जो मैसूरु के इतिहास और खगोल विज्ञान के बीच के संबंध को दर्शाती है। ये शो कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
