Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch India vs New Zealand Today Match

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे?: ऑकलैंड से होगी सीरीज की शुरुआत, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

Tue, 03 Nov 2026 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Nov 2026 06:28 PM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में बुधवार को खेला जाएगा।
  • भारत ने टी20 सीरीज जीती थी और अब उसकी नजरें वनडे में भी अपना दम दिखाने की होगी।
  • भारतीय फैंस को अगर मैच का लुत्फ उठाना है तो जल्दी उठना होगा क्योंकि मैच सुबह शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch India vs New Zealand Today Match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड जाने वाली किसी भी टीम के लिए क्रिकेट कभी आसान नहीं रहा है। भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए वनडे सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।   
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch India vs New Zealand Today Match
शुभमन गिल - फोटो : IANS
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें 63 मैच भारतीय टीम जीती है, जबकि 52 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। 7 मैचों का परिणाम नहीं आया है, जबकि 1 मैच टाई रहा है। न्यूजीलैंड में वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 45 वनडे खेले हैं, जिसमें सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली है। 26 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई रहा है, जबकि 4 मैचों के परिणाम नहीं आए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाजी आक्रमण चिंता का विषय
भारत के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। वनडे सीरीज के बाद होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिया गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में अनुभवी मोहम्मद सिराज को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी। 

भारत अगर तेज गेंदबाजी विभाग में कमजोर है तो न्यूजीलैंड की टीम में अधिकतर खिलाड़ी उम्रदराज हैं। उसकी वनडे टीम की औसत आयु 34 से 35 के बीच है। ऐसे में कप्तान मिचेल सैंटनर ने संकेत दिए कई खिलाड़ियों के लिए 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। इन खिलाड़ियों में वह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कैसी होगी पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में टी20 मुकाबला भी खेला जा चुका है। लेकिन वनडे में वैसी पिच नहीं होगी जैसी टी20 मुकाबले में इस्तेमाल की गई थी। ऐसे में मैच के दौरान बल्ले और गेंद से अच्छा मुकाबला देखने मिल सकता है। पिच में बाउंस भी अधिक हो सकती है। ऑकलैंड में मौसम भी साफ रहने का पूर्वानुमान है और मैच में बारिश आने की संभावना नहीं है। 

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch India vs New Zealand Today Match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 04 नवंबर को खेला जाएगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 7:00 बजे होगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed