Top News: पुतिन ने ईस्टर पर किया युद्धविराम का एलान, भाजपा नेताओं के निशाने पर सुप्रीम कोर्ट; पढ़ें सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। ये जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी है। पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रपति को विधेयकों पर समय से फैसला लेने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मामले में भाजपा की तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि- मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और सुप्रीम कोर्ट इस देश में हो रहे सभी गृहयुद्धों के लिए जिम्मेदार हैं। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना ही पड़े तो संसद और विधानसभाएं बंद कर देनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व विधायक और एमसीडी पार्षद के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। रिपोर्ट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि जांच के दौरान 3 अप्रैल को शिकायतकर्ता के कहने पर एक साइट प्लान तैयार किया गया था और उसे रिकॉर्ड में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
आईपीएल के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात ही है। इसके साथ ही दिल्ली को हराकर गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। गुजरात ने जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड की शानदार शतकीय साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। पढ़ें पूरी खबर
फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अपना विचार रखते हुए अमर उजाला संवाद 2025 में बताया कि वह सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं। अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा कि मैंने यह मानती हूं कि कुछ वर्षों में हम सोशल मीडिया पर फिल्म बना रहे होंगे और उसमें सोशल मुद्दा ही होगा सोशल मीडिया की ट्रोलिंग, क्योंकि हम तब तक इस बारे में अच्छे से समझ चुके होंगे। पढ़ें पूरी खबर