Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा की, यूक्रेन से की सीजफायर लागू करने की अपील
Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की है। उन्होंने यूक्रेन से भी अपील की कि वह इस युद्धविराम को लागू करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक में की।
पुतिन ने गेरासिमोव के साथ बैठक में कहा, मानवीय भावना को ध्यान में रखते हुए आज शाम छह बजे से लेकर ईस्टर की मध्यरात्रि तक रूसी पक्ष युद्धविराम की घोषणा करता है। इस अवधि के दौरान सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश देता हूं।
रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन से भी अपील की कि वो इस युद्धविराम का सम्मान करे और जवाब में युद्धविराम लागू करे। उन्होंने कहा कि त्योहार के इस मौके पर लड़ाई को रोका जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, हमारी सेनाओं को किसी भी युद्धविराम उल्लंघन, उकसावे या दुश्मन की आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- निर्णायक मोड़ पर यूक्रेन-रूस वार्ता, कोई मुझे बेवकूफ नहीं बना रहा
बैठक में जनरल गेरासिमोव ने बताया कि यूक्रेन की सीमा से सटे दो छोटे इलाकों को छोड़ दें तो कुर्स्क क्षेत्र का पूरा हिस्सा अब हमारे नियंत्रण में है। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ कर कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। अब रूस का दावा है कि वहां से अधिकांश यूक्रेनी सेना को पीछे खदेड़ दिया गया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी बताया कि रूसी बलों ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को एक महत्वपूर्ण इलाके से पीछे हटा दिया है। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन की सीमा से लगे ओलेशन्या गांव पर रूस ने नियंत्रण पा लिया है, जो कि इस क्षेत्र में यूक्रेन के आखिरी ठिकानों में से एक था।
रूस और यूक्रेन ने सैकड़ों युद्धबंदियों को किया रिहा
दोनों देशों ने आज सैकड़ों युद्धबंदियों की अदला-बदली भी की है, जो कि पिछले तीन सालों से चल रहे युद्ध के दौरान अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 246 रूसी सैनिकों को यूक्रेनी नियंत्रण वाले क्षेत्र से वापस लाया गया है। साथ ही मंत्रालय ने बताया कि सद्भावना के रूप में 31 घायल यूक्रेनी युद्धबंदियों को रिहा किया गया है, बदले में 15 घायल रूसी सैनिकों को सौंपा गया, जिन्हें तुरंत चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, 277 यूक्रेनी योद्धा रूसी कैद से घर लौट आए हैं। संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.