फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chairman Mohsin Naqvi announced that their women's team will not travel to India for the ICC ODI World Cup

Women's World Cup: महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी पाकिस्तानी टीम, पीसीबी ने किया एलान

Sat, 19 Apr 2025 08:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Apr 2025 08:40 PM IST
सार

नकवी ने कहा कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेलेगी क्योंकि इस साल हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
PCB Chairman Mohsin Naqvi announced that their women's team will not travel to India for the ICC ODI World Cup
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एलान किया कि उनकी टीम भारत में होने वाले आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी। नकवी ने कहा कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेलेगी क्योंकि इस साल हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था जिसके बाद टीम ने फाइनल सहित अपने सभी मैच दुबई में खेले थे। 
विज्ञापन

नकवी बोले- हम भी तटस्थ स्थल पर खेलेंगे 
इस बात पर सहमति बनी थी कि भारत और पाकिस्तान में से कोई देश अगर आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करता है तो वे अपने मैच हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर खेलेंगे। नकवी ने कहा, जिस तरह भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने मैच पाकिस्तान में नहीं खेले, हम भी उसी तरह तटस्थ स्थल पर खेलेंगे। जहां भी वेन्यू पक्का किया जाएगा, हम वहां खेलेंगे। जब कोई करार होता है तो सभी को उसका पालन करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत और आईसीसी ले फैसला'
पीसीबी प्रमुख ने कहा कि टूर्नामेंट का मेजबान होने के नाते भारत और आईसीसी तटस्थ स्थल पर फैसला लें। भारत महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा जो 29 सितंबर से 26 अक्तूबर तक होगा। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के तौर पर उतरेगी। नकवी ने पाकिस्तान की महिला टीम के विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के प्रभावशाली तरीके पर भी संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

लाहौर में आयोजित क्वालिफायर में पाकिस्तान ने अपने सभी पांच मैच जीते। उन्होंने आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, थाईलैंड और बांग्लादेश को हराकर मुख्य दौर के लिए आसानी से क्वालिफाई किया जिसके लिए मेजबान भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। नकवी ने कहा, टीम ने दिखाया कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा कैसे उठाया जाए और एक इकाई की तरह कैसे खेला जाए। मुझे खुशी है कि महिला क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीसीबी निश्चित रूप से महिला टीम के लिए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विशेष पुरस्कार की घोषणा करेगा। नकवी ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एक और आईसीसी प्रतियोगिता की सफलतापूर्वक मेजबानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed