फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three migrant workers died due to building collapse, Labor Minister ordered an investigation

Kerala: इमारत ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत, श्रम मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 27 Jun 2025 03:23 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 27 Jun 2025 03:23 PM IST
सार

केरल के कोडकारा जिले में 40 साल पहली इमारत ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। उस इमारत में 17 प्रवासी मजदूर रह रहे थे। श्रम मंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के शव को उनके मूल स्थानों पर वापस भेजने में मदद करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Three migrant workers died due to building collapse, Labor Minister ordered an investigation
केरल पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कोडकारा जिले में इमरात ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि इमरात 40 साल पुरानी थी और तीनों मजदूर उसी में रह रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों के अनुसार इमारत में 17 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे। इनमें से 14 बिना किसी चोट के बच निकले। यह घटना शुक्रवार को सुबह छह बजे हुई और पूरे बचाव अभियान में करीब ढाई घंटे का समय लगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rath Yatra: अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, बैरिकेड तोड़कर गली में घुसा; एक शख्स घायल
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मलबे में फंसे दो लोग सतह के करीब थे, इसलिए उन्हें जल्दी से बचाया जा सका। वहीं तीसरा व्यक्ति के मलबे के नीचे फंसे होने की वजह से बाहर निकालने में अधिक समय लगा। पुलिस ने बताया कि पहले दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रम मंत्री ने दिए विस्तृत जांच के आदेश 

इसके बाद राज्य के श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने श्रम आयुक्त को घटना की विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसमें यह भी कहा गया कि विभाग श्रमिकों के पार्थिव शरीर को उनके मूल स्थानों पर वापस भेजने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने फेसबुक पोस्ट में घटना को दुखद बताया और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इमारत की संरचनात्मक स्थिरता और फिटनेस की जांच की जाएगी

राजस्व अधिकारी ने कहा कि घटना के कारण का पता लगाया जाएगा। इस बात की जांच की जाएगी कि इमारत में संरचनात्मक स्थिरता और फिटनेस संबंधी मंजूरी थी या नहीं। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों से पूछा कि इतने सारे श्रमिकों को इमारत में रहने की अनुमति क्यों दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed