Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rath Yatra: Man injured as elephant runs amok during Rath Yatra in Ahmedabad Know all about it

Rath Yatra: अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, बैरिकेड तोड़कर गली में घुसा; एक शख्स घायल

Fri, 27 Jun 2025 02:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान एक हाथी के बेकाबू हो गया। गनीमत रही कि हाथी पर जल्दी ही काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Rath Yatra: Man injured as elephant runs amok during Rath Yatra in Ahmedabad Know all about it
रथयात्रा के दौरान हाथी बेकाबू - फोटो : PTI

विस्तार

अहमदाबाद में रथ यात्रा जुलूस के दौरान शुक्रवार को शोर-शराबे की वजह से एक हाथी बेकाबू हो गया। वह बैरिकेड तोड़कर एक संकरी गली में घुस गया। इस दौरान एक शख्स को चोटें आईं हैं। समय रहते हाथी को शांत कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। शहर के कांकरिया चिड़ियाघर के अधीक्षक आरके साहू ने बताया कि दो अन्य हाथियों पर सवार महावत हाथी का पीछा करते रहे और उसे नियंत्रित करते रहे, ताकि जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

विज्ञापन


घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस उपायुक्त (नियंत्रण कक्ष) कोमल व्यास ने बताया, 'खाड़िया इलाके में एक हाथी के उत्पात मचाने और संकरी गली में घुस जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलूस तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है।'

विज्ञापन
Trending Videos

Rath Yatra: Man injured as elephant runs amok during Rath Yatra in Ahmedabad Know all about it
रथयात्रा के दौरान हाथी बेकाबू - फोटो : PTI

दिन में 16 किलोमीटर की दूरी तय करता है जूलूस
400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुआ भव्य जुलूस के पुराने शहर से होते हुए रात 8 बजे तक वापस आने की उम्मीद है। जुलूस में आमतौर पर 17 हाथी, 100 ट्रक और 30 अखाड़े (स्थानीय व्यायामशालाएं) होते हैं। यह दिन में 16 किलोमीटर की दूरी तय करता है। आरके साहू ने कहा कि इन हाथियों में से केवल एक नर है। आरके साहू के पास ही इन हाथियों के स्वास्थ्य की जांच करने और कार्यक्रम से पहले फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की जिम्मेदारी थी। साहू ने कहा, 'जब जुलूस खड़िया गेट पर पहुंचा, तो हाथी अचानक तेज संगीत और सीटी की आवाज की वजह से बेकाबू हो गया। वह भागने लगा और निर्धारित मार्ग से भटक गया।' 

वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
उन्होंने कहा कि दो हाथियों पर सवार महावतों ने उग्र हाथी का पीछा किया और उसे काबू किया। वायरल वीडियो में हाथी को एक संकरी गली में घुसने से पहले एक बैरिकेड तोड़ते और भीड़ में भागते हुए देखा जा सकता है। साहू ने कहा कि हाथी को बिना किसी ट्रैंक्विलाइजर की मदद के तुरंत काबू में कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कांकरिया चिड़ियाघर, वन विभाग और पशु चिकित्सक हाथियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'तीन टीमों को ट्रैंक्विलाइजिंग गन के साथ मार्ग पर तैनात किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed