{"_id":"6af4565b59253e3727025956","slug":"former-vp-jagdeep-dhankhar-collapses-during-morning-walk-admitted-to-aiims-news-in-hindi-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत: सुबह टहलते समय गिरकर हुए थे बेहोश, जानें कहां चल रहा है इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत: सुबह टहलते समय गिरकर हुए थे बेहोश, जानें कहां चल रहा है इलाज
Wed, 11 Nov 2026 05:19 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:19 PM IST
सार
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ मिनट तक होश नहीं आने पर उन्हें पहले घर ले जाया गया, बाद में एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। 75 वर्षीय धनखड़ का कार्डियो-न्यूरो सेंटर में कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में इलाज और जांच चल रही है।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति
- फोटो : X / @VPIndia
विस्तार
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती
सूत्रों के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गए थे। कुछ मिनटों तक अचेत रहने के बाद उन्हें उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा घर ले जाया गया। इसके बाद, एक चिकित्सा टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस द्वारा एम्स ले जाया गया।
कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में
75 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे वर्तमान में हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में हैं, जहां उनकी चिकित्सा मूल्यांकन और उपचार जारी है।
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जुलाई 2025 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।