{"_id":"62fcdb807076560afc007a78","slug":"three-cisf-commandos-have-been-dismissed-following-security-breach-at-residence-of-nsa-ajit-doval-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISF: अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में तीन कमांडो बर्खास्त, दो अधिकारियों का तबादला, फरवरी का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CISF: अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में तीन कमांडो बर्खास्त, दो अधिकारियों का तबादला, फरवरी का मामला
Wed, 17 Aug 2022 06:19 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 17 Aug 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल फरवरी में एनएसए अजीत डोभाल के आवास पर सुरक्षा उल्लंघन के मामले में सीआईएसएफ ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना के बाद तीन सीआईएसएफ कमांडो को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक डीआईजी और एक कमांडेंट रैंक के अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
डोभाल को मिली है 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा
अजीत डोभाल को केंद्रीय वीआईपी सुरक्षा सूची के तहत 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उन्हें सुरक्षा कवर सीआईएसएफ की एसएसजी यूनिटद्वारा दिया गया है। 16 फरवरी की घटना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा शुरू की गई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद दंडात्मक कार्रवाई की गई है, जिसमें पांच अधिकारियों को दोषी ठहराया गया और इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के तीन कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि इस वीवीआईपी सुरक्षा इकाई के प्रमुख उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और उनके दूसरे कमांडेंट रैंक के एक वरिष्ठ कमांडेंट का तबादला कर दिया गया है।
सुरक्षा में सेंध 16 फरवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई जब बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने सेंट्र्ल दिल्ली में डोभाल के उच्च सुरक्षा वाले घर में अपनी कार घुसाने का प्रयास किया था। बर्खास्त किए गए तीनों कमांडो उस दिन सुरक्षा व्यवस्था के तहत एनएसए के आवास पर मौजूद थे। उस व्यक्ति को आवास के बाहर रोक दिया गया था और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया था।