फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those who helped Walmik Karad, others roaming without fear: Santosh Deshmukh’s brother

Beed Sarpanch Murder Case: 'आरोपी वाल्मीक कराड के सहयोगी बिना डर घूम रहे', संतोष देशमुख के भाई का बड़ा आरोप

Fri, 14 Feb 2025 03:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Feb 2025 03:12 PM IST
सार

Beed Sarpanch Murder Case: बीड़ जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके भाई धनंजय देशमुख ने बड़ा दावा किया है कि, आरोपी वाल्मीक कराड के कई सहयोगी खुलेआम बिना किसी डर के घूम रहे हैं। बता दें कि, 9 दिसंबर 2024 को संतोष देशमुख का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Those who helped Walmik Karad, others roaming without fear: Santosh Deshmukh’s brother
सरपंच हत्या मामले में आरोपी वाल्मीक कराड - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड़ जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके भाई धनंजय देशमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वाल्मीक कराड और अन्य आरोपियों की मदद करने वाले लोग बेखौफ घूम रहे हैं। धनंजय देशमुख का कहना है कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी कराड की एक 'बी टीम' बीड़ में अब भी सक्रिय है और उनकी मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जांच एजेंसियों को इन लोगों की जानकारी दी है।  
विज्ञापन


पिछले साल अपहरण के बाद की गई संतोष देशमुख की हत्या
बता दें कि, 9 दिसंबर 2024 को संतोष देशमुख का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि उन्होंने बीड़ में एक ऊर्जा कंपनी से की जा रही जबरन वसूली को रोकने की कोशिश की थी, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी कृष्णा अंधाले अब भी फरार है।  
विज्ञापन


खुलेआम घूम रहे वाल्मीक कराड के सहयोगी- धनंजय देशमुख
वाल्मीक कराड को जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। वहीं धनंजय देशमुख ने आरोप लगाया कि बालाजी तांडले, संजय केदार और वैबसे ने कराड और अन्य आरोपियों की मदद की थी। उन्होंने कहा 'जब भी मेरे भाई की हत्या के आरोपियों को कोर्ट में लाया जाता है, ये लोग वहां मौजूद रहते हैं। ये कराड की 'बी टीम' है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पुलिस और जांच एजेंसियों को दिए लिखित आवेदन'
उन्होंने यह भी दावा किया कि हत्या के बाद ये तीनों 10-15 दिनों तक गायब रहे और बाद में पूछताछ के लिए बुलाए गए, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, 'हमने पुलिस को कराड की बी टीम के बारे में जानकारी दी थी और जांच एजेंसियों को लिखित आवेदन भी दिया था। लेकिन उसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता। हमें जवाब चाहिए'। इस मामले में मंत्री धनंजय मुंडे पर विपक्ष और कुछ सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, उन्होंने सरपंच हत्याकांड और जबरन वसूली मामले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed