फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The last day of the second round of campaigning in Bengal and Assam Mamata and Shah will hold road shows in Nandigram today

Assembly Elections 2021: नंदीग्राम में आज ममता व शाह रोड शो में झोकेंगे ताकत

Tue, 30 Mar 2021 08:26 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 30 Mar 2021 08:26 AM IST
सार

  • आज नंदीग्राम में सुवेंदु के पक्ष में अमित शाह करेंगे मेगा रोड शो
  • तीन रोड शो के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे शाह
  • सीएम ममता भी रोड शो के बाद तीन जनसभाओं को करेंगी संबोधित

विज्ञापन
The last day of the second round of campaigning in Bengal and Assam Mamata and Shah will hold road shows in Nandigram today
अमित शाह-ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल और असम में आज यानी मंगलवार को दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इन दो राज्यों में आज प्रचार के दौरान सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। बता दें बंगाल में 30 और असम में 39 विधानसभा सीटों के लिए एक अप्रैल को मतदान होने वाला है। बंगाल में प्रचार के आखिरी दिन नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित तमाम बड़े नेता मैदान में उतरेंगे और अपनी पार्टी को विजयी बनाने के उद्देश्य से जी-जान लगाकर चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, असम की बात करें तो यहां पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी प्रचार के दौरान जनता को लुभाएंगे।

विज्ञापन

सुवेंदु के पक्ष में अमित शाह का मेगा शो

बंगाल में नंदीग्राम से अपने उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में आज मंगलवार के दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी क्षेत्र में मेगा रोड शो करेंगे। गौरतलब है कि आज शाह तीन रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके तहत दोपहर 12 बजे वह नंदीग्राम में होंगे फिर दोपहर 1:35 बजे डेबरा में रोड शो करेंगे और दोपहर तीन बजे पंसकुरा पश्चिम में रोड शो करने के बाद शाम चार बजे तक डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बनर्जी एक के बाद एक तीन जनसभाओं को करेंगी संबोधित

इधर, चुनाव प्रचार में बंगाल की दीदी भी कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आज सुबह 11 बजे नंदीग्राम में भांगाबेरा से शोनाचूड़ा बाजार तक (तीन किलोमीटर) रोड शो करेंगी। इसके बादर दोपहर एक बजे से शोनाचूड़ा बाजार में ही एक रैली को संबोधित करेंगी। वहीं, दोपहर दो बजे भेकुटिया बांसुली चौक लॉक गेट में और एक रैली को संबोधित करेंगी। ममता दोपहर तीन बजे भेकुटिया के ही टेंगुआ मोड़ क्रासिंग पर तीसरी रैली को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन

पक्ष-विपक्ष के बड़े चेहरे भी मैदान में झोकेंगे ताकत

बांकुड़ा से सांसद रूपा गांगुली तीन रोड शो में शामिल होंगी। इसके अलावा कोलकाता में भाजपा सांसद रवि किशन आज दो रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, आज सुबह नौ बजे से नंदीग्राम में सीपीएम की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी रोड शो करेंगी। उनके साथ में लेफ्ट के चेयरमैन विमान बोस भी मौजूद रहेंगे। रोड शो कॉलेज मैदान से शुरू होगा। पश्चिम मिदनापुर में रेल मंत्री पीयूष गोयल आरमबाग और खड़गपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष आज तीन रोड शो करेंगे।

नंदीग्राम-खड़गपुर में मिथुन चक्रवर्ती भी करेंगे रोड शो
एक जमाने में बॉलिवुड के सुपर स्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती आज हॉट सीट नंदीग्राम समेत चार जगहों पर रोड शो करेंगे। पश्चिमी मिदनापुर के खड़गपुर सदर में सुबह 10 बजे से, दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में दोपहर 12.35 से, हुगली के तारकेश्वर में वरिष्ठ नेता और भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता के समर्थन में दोपहर 2.25 से और नंदीग्राम में शाम 4.10 बजे से जुहारी मोड़ से आज उनके एक के बाद एक रोड शो हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed