{"_id":"578f4b6e4f1c1b6a48c4b433","slug":"the-ideal-male-former-mla-prashant-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के अपने हर वादे को पूरा करना चाहते हैं प्रशांत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के अपने हर वादे को पूरा करना चाहते हैं प्रशांत चौधरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
प्रशान्त चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ जिले का गढ़ मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र सदैव उपेक्षा का शिकार रहा है। एक अच्छे नेता की गढ़ क्षेत्र को अभी भी दरकरार है, जो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें, विकास करें और उनसे किए गए वादों को पूरा करें। ऐसे में प्रशान्त चौधरी, जनता के सामने इस बार ऐसी ही उम्मीदों के साथ आए हैं। जनता से किए गए वादों को पुरा करना ही इनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
जनपद हापुड़ के गांव महमदपुर में रहने वाले पूर्व एमएलसी प्रशान्त चौधरी ने एमए और एलएलबी की शिक्षा जनपद गाजियाबाद से ग्रहण की है। प्रशान्त चौधरी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। वर्ष 2006 में प्रशान्त चौधरी अपने गांव से बीडीसी बने और निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख, धौलाना बने।
विज्ञापन
वर्ष 2010 में बसपा के चुनाव-चिह्न पर मेरठ-बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ सीट से एमएलसी निर्वाचित हुए। 2012 में अपनी पत्नी हेमलता चौधरी को बागपत विधानसभा से चुनाव लड़ाकर विधायक निर्वाचित कराया और वर्ष 2014 में प्रशान्त चौधरी ने एमपी का चुनाव भी लड़ा। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में प्रशान्त चौधरी गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
प्रशान्त चौधरी का मुख्य मुद्दा हर गरीब बेसहारा आदमी को छत दिलाना और गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी का विकास हरिद्वार की तर्ज पर कराना है। इसके अलावा कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिग्री कॉलेज बनवाना, क्षेत्र में अस्पताल, खेलों का बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम जैसी सुविधाएं युवाओं को दिलाना भी उनकी प्राथमिकता हैं।
प्रशान्त चौधरी ने हर गांव को पहचान दिलाने के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया है। किसानों और मजदूरों के कंधा से कंधा मिलाकर हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ है। प्रशान्त चौधरी बसपा का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पहुंच रहे हैं और हिंदु-मुस्लिम एकता को बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।