Politics: 'प्रधानमंत्री ने जो बातें मुझपर थोपीं, वो पूरी तरह गलत'; जानें पीएम मोदी पर क्यों हमलावर हुए चिदंबरम
BJP Vs Congress: पीएम मोदी ने एक दिन पहले कांग्रेस सरकार पर विदेशी दबाव में सेना को कार्रवाई से रोकने का आरोप लगाया, जबकि पी. चिदंबरम ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। दुख की बात है कि उन्होंने कल्पना की और उन्हें मेरे नाम से जोड़ दिया।
Please wait...
विस्तार
I quote the Hon'ble PM's words (as reported in ToI):
".....has said India was ready to respond after 26/11, but because of the pressure exerted by some country, then Congress govt stopped India's armed forces from attacking Pakistan."विज्ञापन
The statement has three parts, and each one… — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) October 9, 2025
यह भी पढ़ें - ECI: 'चुनाव में एआई का गलत इस्तेमाल नहीं चलेगा', बिहार चुनाव से पहले आयोग सख्त; पार्टियों को दी कड़ी चेतावनी
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
बुधवार को एक रैली में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा था कि हाल ही में एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 26/11 के हमलों के बाद भारतीय सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार थीं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने किसी विदेशी दबाव में सेना को कार्रवाई से रोक दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी ही नहीं, बल्कि सबसे जीवंत शहरों में से एक है। इसी वजह से आतंकियों ने 2008 में मुंबई को निशाना बनाया। उस समय की कांग्रेस सरकार ने आतंक के सामने कमजोरी और समर्पण का संदेश दिया।' उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर किसके दबाव में सेना को रोका गया और यह निर्णय किसने लिया?
पीएम मोदी के हमले पर चिदंबरम का जवाब
इस बयान के बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, जैसा प्रधानमंत्री कह रहे हैं। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह मेरे शब्द नहीं हैं। यह निराशाजनक है कि उन्होंने मेरी बात की गलत व्याख्या की।' बता दें कि, 1 अक्तूबर को एक समाचार चैनल से बातचीत में पी. चिदंबरम ने उस समय की घटनाओं को याद किया। उन्होंने बताया कि 26/11 हमलों के बाद भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव था, खासकर अमेरिकी गृह विभाग की ओर से। उन्होंने कहा कि भारत ने सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक रास्ता चुना ताकि स्थिति और न बिगड़े। चिदंबरम ने याद किया कि 30 नवंबर 2008 को उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री शिवराज पाटिल के इस्तीफे के बाद जिम्मेदारी संभाली थी। हमलों के तुरंत बाद कई अहम बैठकें हुईं और निर्णय हुआ कि पाकिस्तान पर हमला न करके अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाया जाए।
यह भी पढ़ें - Kerala: 'बड़े कारोबारियों का कर्ज माफ कर सकते हैं, वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का नहीं', प्रियंका का केंद्र पर तंज
राजनीतिक तकरार तेज और मुंबई आतंकी हमला
पीएम मोदी के बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस पर 'कमजोरी दिखाने' का आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस इसे प्रधानमंत्री की तरफ से 'गलत बयान गढ़ना' बता रही है। बता दें, 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमलों में आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमला किया था, इसमें ताज महल पैलेस होटल, रेलवे स्टेशन और कैफे को निशाना बनाया गया। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए थे।