फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: School van crossing railway crossing hit by train, dragged for 50 meters; death of three children

Tamil Nadu: रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा; तीन बच्चों की मौत

Tue, 08 Jul 2025 10:00 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुड्डालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुड्डालोर Published by: बशु जैन Updated Tue, 08 Jul 2025 10:00 AM IST
सार

चेम्मनकुप्पम के पास एक स्कूल वैन रेलवे पटरी पार करने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान चिदंबरम जा रही एक यात्री रेलगाड़ी वैन से टकरा गई। लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय वैन में स्कूली बच्चे और ड्राइवर सवार थे।

विज्ञापन
Tamil Nadu: School van crossing railway crossing hit by train, dragged for 50 meters; death of three children
हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन। - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के कुड्डालोर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चेम्मनकुप्पम के पास एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वैन करीब 50 मीटर तक घसीटती गई। वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि स्कूल वैन चालक समेत 10 बच्चे घायल हो गए। रेलवे ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए गेटकीपर को निलंबित कर दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने का एलान किया। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के माता-पिता को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
विज्ञापन


चेम्मनकुप्पम के पास एक स्कूल वैन रेलवे पटरी पार करने का प्रयास कर रही थी। वैन चालक ने ट्रैक पार करते समय यह नहीं देखा कि ट्रेन आ रही है। इस दौरान चिदंबरम जा रही एक यात्री रेलगाड़ी वैन से टकरा गई। लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय वैन में स्कूली बच्चे और ड्राइवर सवार थे। ट्रेन की टक्कर लगते ही मौके पर चीख पुकार मचने लगी। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान की जा रही है। जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और बच्चों सहित घायलों को कुड्डालोर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा अधिकारी उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय निवासियों और रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हादसा स्कूल वैन चालक की कथित लापरवाही के कारण हुआ। मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटकीपर को गिरफ्तार कर लिया गया
दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब वैन पहुंची तो गेट बंद था। हालांकि, वैन चालक ने स्कूल पहुंचने में देरी से बचने के लिए वैन को गेट पार कराने के लिए गेटकीपर से कहा। गेटकीपर ने उसकी बात मान भी ली, जो नियमों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। गेटकीपर नियमों के अनुसार गेट नहीं खोल सकता था। गेटकीपर को निलंबित कर दिया गया और सेवा से उसकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस आपराधिक लापरवाही के लिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गेटकीपर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: सूरत में आभूषण शोरूम में लूट; सर्राफा व्यापारी के भाई की गोली लगने से मौत, एक आरोपी पकड़ा


सीएम स्टालिन ने जताया दुख
सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि सुबह कुड्डालोर जिले के सेम्मनगुप्पम में हुई भयानक रेल दुर्घटना में बच्चों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। उन छोटे बच्चों की मौत, जो उस कम उम्र में मर गए, जब उन्हें जीना चाहिए था, मेरे लिए बहुत दुखद है। स्टालिन ने मृतकों के परिवार को राहत देने की घोषणा की। अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने गंभीर रूप से घायल हुए तथा उपचाराधीन लोगों को एक-एक लाख रुपये तथा मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: हथियारों में आत्मनिर्भर बना भारत, दस साल में 34% घटा रक्षा आयात; तो 700% तक बढ़ा निर्यात

लोगों में आक्रोश, घायल बच्चों की मदद की
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए। लोगों ने घायल बच्चों की मदद की। इसके बाद लोगों में आक्रोश नजर आया। उन्होंने स्कूलों के पास सख्त सुरक्षा उपायों की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed