फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Jewellery showroom looted in Surat;  jeweller killed, one accused arrested

गुजरात: सूरत में आभूषण शोरूम में लूट; सर्राफा व्यापारी के भाई की गोली लगने से मौत, एक आरोपी पकड़ा

Tue, 08 Jul 2025 07:53 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 07:53 AM IST
सार

गुजरात के सूरत में एक आभूषण शोरूम में सोमवार देर शाम हुई लूट में एक व्यापारी की मौत हो गई। वहीं लूटेरों का पीछा करते हुए एक शख्स को भी गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Gujarat Jewellery showroom looted in Surat;  jeweller killed, one accused arrested
सूरत में आभूषण शोरूम में हथियारबंद लूट - फोटो : ANI

विस्तार

सूरत के सचिन इलाके में स्थित में एक आभूषण शोरूम में हथियारबंद लूट के प्रयास के दौरान एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए एसीपी एनपी गोहिल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8:40 बजे चार लोग श्रीनाथजी ज्वेलर्स शोरूम में घुसे और बंदूक की नोक पर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। उसी दौरान शोरूम मालिक का छोटा भाई आशीष, जो पास की दुकान पर था, वहां आ गया। आरोपियों ने आशीष को दो गोलियां छाती में मार दीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया,  आरोपियों का पीछा कर रहे एक स्थानीय नागरिक, नाजिम शेख के पैर में गोली लगी है और वह घायल है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पीट दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में घायल आरोपी की पहचान दीपक पासवान के रूप में हुई है। बाकी तीन आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather Update: उत्तराखंड से असम तक नदियां उफान पर, गांव के गांव जलमग्न; इस पूरे हफ्ते जमकर बरसेंगे मेघ

घटना के बाद आरोपी एक बैग छोड़कर भाग गए, जिसमें लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण थे। बैग को मालिक के एक रिश्तेदार को सौंप दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके अलावा कुछ और लूटा गया या नहीं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed