{"_id":"68f521bb2dd81a58b5009f94","slug":"tamil-nadu-cm-stalin-alerts-officials-regarding-rain-instructs-to-evacuate-people-from-coastal-areas-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: बारिश को लेकर सीएम स्टालिन ने अधिकारियों को किया सतर्क, तटीय इलाकों से लोगों को हटाने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: बारिश को लेकर सीएम स्टालिन ने अधिकारियों को किया सतर्क, तटीय इलाकों से लोगों को हटाने के निर्देश
Sun, 19 Oct 2025 11:07 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:07 PM IST
सार
तमिलनाडु में लगातार बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तटीय और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को कहा। राहत शिविरों में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को राज्य के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि तटीय और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। मौसम विभाग ने आगामी 21 और 22 अक्तूबर को भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
चेन्नई स्थित राज्य आपात संचालन केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टालिन ने सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पूर्वोत्तर मानसून से निपटने की तैयारियों और अब तक हुए नुकसान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। राहत शिविरों में भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
कई जिलों में भारी बारिश
राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, 16 से 18 अक्तूबर के बीच कन्याकुमारी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थेनी, कोयंबटूर और नीलगिरी जिलों में औसतन 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश किसानों ने अपनी कटी हुई धान की फसल को पहले ही सुरक्षित रूप से गोदामों में रख दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों से धान की बोरियों को जल्द से जल्द गोदामों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'वे सनातन से जितना दूर जाएंगे, मतदाता उनसे उतना ही दूर होंगे', कर्नाटक सीएम के बयान पर संघ का पलटवार
राहत शिविरों की तैयारियां
स्टालिन ने कहा कि बारिश की तीव्रता चाहे जितनी भी हो, सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर बारिश से जनजीवन प्रभावित होता है तो राहत शिविरों को तत्काल सक्रिय कर दिया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया किसी भी हालत में बाधित न हो।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने SIT पर उठाए सवाल, कहा- हिमंता से जुड़े लोगों की हो रही मदद
मुख्य सचिव ने दी राहत कार्यों की जानकारी
मुख्य सचिव एन.ए. मुरुगनंदम ने बैठक में बताया कि राज्य के सभी प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। सभी विभागों को एक समन्वित रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। तमिलनाडु सरकार ने साफ किया है कि मौसम की किसी भी चुनौती से निपटने में प्रशासन पूरी तरह सक्षम है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सरकारी सहायता केंद्रों से संपर्क करने की अपील की गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन