फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zubeen Garg death case Congress leader Gaurav Gogoi questions SIT say people associate Himanta being helped

जुबीन गर्ग मौत मामला: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने SIT पर उठाए सवाल, कहा- हिमंता से जुड़े लोगों की हो रही मदद

Sun, 19 Oct 2025 08:53 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 19 Oct 2025 08:53 PM IST
सार

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने जुबीन गर्ग की मौत की जांच पर आरोप लगाया कि एसआईटी मामले में पक्षपात कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी श्यामकनु महांता और सिद्धार्थ शर्मा को बचाने के लिए जांच में रुकावट है।

विज्ञापन
Zubeen Garg death case Congress leader Gaurav Gogoi questions SIT say people associate Himanta being helped
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

असम में प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सियासी गर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी होने के चलते एसआईटी मामले की जांच को सही दिशा में नहीं ले रही है। गोगोई का कहना है कि मृतक गायक के मौत के पीछे जुड़े आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
गोगोई ने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष जांच दल गठित किया ताकि श्यामकनु महांता और सिद्धार्थ शर्मा को बचाया जा सके, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उनका आरोप है कि ये दोनों मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा के करीबी हैं। गोगोई ने कहा कि जांच के दौरान श्यामकनु महांता और सिद्धार्थ शर्मा से जुड़े सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाने चाहिए। कुछ भी छुपाया नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर', निकाय चुनाव से पहले राज ठाकरे का बड़ा हमला; ECI से की यह मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच और गिरफ्तारियां
जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में हुआ था, जहां वह चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। मामला सीआईडी के 10 सदस्यीय SIT के हाथ में है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें फेस्टिवल आयोजक महांता, गर्ग के मैनेजर शर्मा, उनके चचेरे भाई और पुलिस अधिकारी संदीपन, बैंड सदस्य शेखरज्योति गोस्वामी और अमृतप्रवा महांता, और निजी सुरक्षा अधिकारी नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य शामिल हैं।


गोगोई ने क्या-क्या आरोप लगाए?
गोगोई ने आरोप लगाया कि SIT का गठन मैनेजर और भाजपा के बीच संबंध छुपाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि कानूनी विशेषज्ञ और न्याय प्रणाली से जुड़े लोग जांच पर सवाल उठा रहे हैं। गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद जांच का नेतृत्व कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वह अपनी छवि बचाने में अधिक रुचि रखते हैं।

ये भी पढ़ें- देश में 8.82 लाख आदेश अधर में, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी नाराजगी; कर्नाटक हाईकोर्ट से जवाब तलब

स्मृति सभा और न्याय की मांग
गर्ग की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में गायक-गायिकाओं ने गर्ग के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। प्रदर्शनकारियों ने जस्टिस फॉर जुबीन जैसे नारे लगाकर मामले में न्याय की मांग की। गोगोई ने गर्ग को असम की संस्कृति और जनता की आवाज़ बताते हुए कहा कि उनकी कमी महसूस होती है। उन्होंने बताया कि उनका सपना था ‘बड़ असम’ का निर्माण, जिसे आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed