Tamil Nadu: चेन्नई में मिले पीयूष गोयल-पलानीस्वामी; रणनीतियों पर किया मैराथन मंथन; क्या होगा NDA का लक्ष्य?
भाजपा समर्थित एनडीए गठबंधन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने AIADMK महासचिव पलानीस्वामी से चेन्नई में मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं ने भाजपा, AIADMK और अन्य एनडीए सहयोगी दलों के साथ चुनाव रणनीति पर चर्चा की।
विस्तार
तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्यभर की सियासत में गर्माहट तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी बीच चेन्नई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अन्नाद्रमुक (AIADMK) के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा, AIADMK और अन्य एनडीए सहयोगी दलों के साथ 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोयल ने कहा कि पलानीस्वामी से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने बताया कि दोनों ने भाजपा, AIADMK और अन्य एनडीए सहयोगी दलों के साथ मिलकर 2026 विधानसभा चुनाव की रणनीति और राजनीतिक कामकाज को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।
ये भी पढ़ें:- Naxalites: 2026 में पूरी तरह खत्म हो जाएगा नक्सलवाद? केंद्र ने और तेज किए अभियान; छह राज्यों में बनाए 229 बेस
तमिलनाडु में शानदार जीत हासिल करेगा एनडीए- गोयल
इस दौरान गोयल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि एनडीए अगले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु के लोगों तक पहुंच बनाएंगे, युवाओं की उम्मीदें पूरी करेंगे और विकास, रोजगार और प्रगति के अवसर बढ़ाएंगे, जो DMK सरकार की कथित भ्रष्ट नीतियों के कारण प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है तमिलनाडु के लोगों तक पहुंच बनाना है।
तमिलनाडु में विकास केंद्रित सरकार लाने का किया दावा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों के लिए एक अच्छी, विकास केंद्रित सरकार लाना जरूरी है। उनका कहना था कि यह सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों, मछुआरों, छोटे उद्योगों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगी।
गोयल ने कहा कि तमिल भाइयों और बहनों के बेहतर भविष्य के लिए यह एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता है। उन्होंने यह भी कहा कि AIADMK, भाजपा और एनडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर तमिलनाडु के लिए उज्जवल भविष्य की दिशा में काम करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Kerala Family Suicide: बच्चों को जहर देने के बाद पिता-दादी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
मुलाकात को लेकर क्या बोले पलानीस्वामी
वहीं पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद AIADMK के महासचिव पलानीस्वामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद आज पीयूष गोयल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एनडीए गठबंधन ने पहला दौर की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की। पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य में लोग डीएमके सरकार से असंतुष्ट हैं और सभी गठबंधन दल मिलकर अगले साल डीएमके को सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले साल एनडीए गठबंधन की जीत तय है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.