फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala ramanthali family suicide children poisoned investigation Postmortem Report Family Court Custody Case

Kerala Family Suicide: बच्चों को जहर देने के बाद पिता-दादी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 23 Dec 2025 06:56 PM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कन्नूर
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नूर Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 23 Dec 2025 06:56 PM IST
सार

केरल के रमंथली में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस जांच से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, पिता और दादी ने आत्महत्या से पहले दोनों मासूम बच्चों को जहर दिया था। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पारिवारिक तनाव और वैवाहिक विवाद की पुष्टि होती है।
 

विज्ञापन
kerala ramanthali family suicide children poisoned investigation Postmortem Report Family Court Custody Case
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के रमंथली में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि पिता और दादी ने खुद फांसी लगाने से पहले दो मासूम बच्चों को जहर दिया था। मामले में पुलिस को सोमवार रात उषा के टी (56), उनके बेटे कलाधरन के टी (36), और कलाधरन के दो बच्चों हिमा (छह) व कन्नन (दो) अपने घर में मृत मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में मंगलवार को हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पहले दोनों बच्चों को जहर दिया गया था। इसके बाद कलाधरन और उसकी मां उषा ने भी जहर खाया और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कलाधरन और उसका परिवार गंभीर वैवाहिक समस्याओं और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। कलाधरन और उसकी पत्नी पिछले आठ महीनों से अलग रह रहे थे। हालांकि, फैमिली कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी पत्नी को दी थी, हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई थी और हाल ही में उनके घर लौटे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: सबरीमाला मंदिर में मंडला पूजा की तैयारियां, भगवान अयप्पा के 'थंका अंकी' की भव्य शोभायात्रा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर पर महिला ने लगाया था आरोप
जांच में यह भी सामने आया है कि कलाधरन की पत्नी ने अपने ससुर उन्नीकृष्णन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी का आरोप था कि उन्नीकृष्णन ने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच में जुटी पुलिस 
इसके बाद अदालत द्वारा दी गई जमानत की शर्तों के कारण उन्नीकृष्णन बच्चों से दूर किसी रिश्तेदार के घर रह रहे थे। जिस समय यह सामूहिक आत्महत्या हुई, उन्नीकृष्णन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि मौत की असल वजहों की तह तक पहुंचा जा सके।

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed