फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramanyam Swamy cautions BJP leadership against removing Yediyurappa

स्वामी ने भाजपा को किया आगाह: येदियुरप्पा के बिना पार्टी कर्नाटक में सत्ता में नहीं लौट सकती

Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
सार

 सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके भाजपा हाईकमान को आगाह किया कि येदियुरप्पा की वजह से ही भाजपा ने कर्नाटक में परचम लहराया था। 

विज्ञापन
Subramanyam Swamy cautions BJP leadership against removing Yediyurappa
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाने के खिलाफ पार्टी नेतृत्व को बुधवार को आगाह किया।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य स्वामी ने ट्वीट किया कि येदियुरप्पा ही थे जो सबसे पहले कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में लाए थे। कुछ ने उन्हें हटाने की साजिश रची क्योंकि वह चमचा नहीं हो सकते हैं। उनके बिना, पार्टी राज्य में सत्ता में नहीं लौट सकती। केवल उनके भाजपा में लौटने पर पार्टी फिर से जीती। वही गलती क्यों दोहराएं?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लिंगायत नेता येदियुरप्पा को सुब्रमण्यम स्वामी का समर्थन मिला है। वहीं लिंगायत मठों के कई संतों ने भी मुख्यमंत्री को पद से हटाने की अटकलों के बीच उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है।


नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें कुछ समय से चल रही हैं और इसे पिछले हफ्ते येदियुरप्पा के दिल्ली दौरे के बाद और बल मिला था। येदियुरप्पा ने हालांकि इन अटकलों को निराधार बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed