फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subbarao disclosed many secrets in his book

रघुराम ही नहीं सुब्बाराव को भी चुकानी पड़ी थी सरकार से टकराने की कीमत

Fri, 15 Jul 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
Subbarao disclosed many secrets in his book
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन बेशक भाजपा नेताओं के निशाने पर रहकर दूसरे कार्यकाल से हाथ जोड़ चुके हों लेकिन यह दंश केवल उन्हें ही नहीं झेलना पड़ा है। उनके पूर्ववर्ती डी सुब्बाराव भी सरकार से टकराने का नुकसान झेल चुके हैं। 
विज्ञापन


यूपीए कार्यकाल में पांच साल तक रिजर्व बैंक के गर्वनर रहे डी सुब्बाराव ने अपनी आने वाली किताब हू मूव्ड माई इंटरेस्ट रेट में इस बात का खुलासा किया है। खास बात ये है कि इसमें उन्होंने सरकार के दो वित्तमंत्रियों पी चिदंबरम और प्रणव मुखर्जी से अपने मतभेदों को लेकर भी खूब खुलकर लिखा है। सुब्बाराव की यह किताब अगले महीने बाजार में आएगी। 
विज्ञापन


उससे पहले ही इसके कुछ अंश मीडिया में आ गए हैं। जिसमें सुब्बाराव ने पूर्व वित्त मंत्रियों के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर चर्चा की है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वित्तमंत्री पी चिदंबरम और प्रणव मुखर्जी ने निवेश बढ़ाने के लिए उन पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब में सुब्बाराव लिखते हैं कि मुझसे कई बार यह सवाल पूछा गया कि क्या ब्याज दरें घटाने को लेकर उन पर सरकार का दबाव था, बिल्कुल था। वित्त मंत्रियों की ओर से इसके लिए अलग अलग तरीके से दबाव बनाया जाता था। 

ब्याज दरें घटाने के लिए दबाव बनाते थे चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी

Subbarao disclosed many secrets in his book

हालांकि इस बात को प्रणब मुखर्जी जिस तरीके से रखते थे उसे ही कहने का तरीका चिदंबरम का अलग होता था। वह अपनी दलीलें ज्यादा जोरदार तरीके से रखते थे। पी चिदंबरम चाहते थे कि वह ब्याज दरों को कम करने की घोषणा जल्द से जल्द कर दे, लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए ब्याज दरें बढ़ाना मजबूरी थी। 

सुब्बाराव ने बताया कि वित्तमंत्रियों से उनकी तनातनी का खामियाजा उनके जूनियरों यानि डिप्टी गर्वनरों को भी भुगतना पड़ा। जब चिदंबरम के दबाव में उषा थोराट और सुबीर गोकर्ण को उनकी सिफारिश के बाद भी दूसरा कार्यकाल नहीं दिया गया। 

हालांकि खुद सुब्बाराव इस मामले में खुशकिस्मत रहे जिन्हें 2008 से 2011 तक एक कार्यकाल पूरा करने के बाद 2011 में ही दोबारा गर्वनर बना दिया गया। इस पद पर वह 2013 तक रहे। 

सुब्बाराव का दूसरा कार्यकाल नहीं चाहते थे चिदंबरम

Subbarao disclosed many secrets in his book

वह बताते हैं कि 2011 में उनकी नियुक्ति से भी चिदंबरम चिढ़े हुए थे लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मर्जी के सामने उनकी एक नहीं चली। इसकी जानकारी भी उन्हें मीडिया के द्वारा मिली वित्त मंत्री या उनके अधिकारियों के द्वारा नहीं। मीडिया ने भी यह खबर प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट से उठाई थी।

किताब में वह पी लिखते हैं कि पी चिदंबरम उनसे इस कदर नाराज रहते थे कि एक बार उन्होंने सावर्जनिक तौर पर ही यह कह दिया था कि "अगर ग्रोथ की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार को अकेले ही चलना है तो हम चलेंगे।"

वह एक वाकये को याद करते हैं कि जब मौद्रिक नीति के मामले में उन्होंने सरकार की सलाह मानने से ही इंकार कर दिया था। इसके बाद चिदंबरम उनसे इस कदर नाराज हुए कि कुछ दिन बाद ही जी20 की बैठक में मैक्सिको में दोनों को एक दूसरे से आमना सामना हुआ। जिसमें चिदंबरम ने बाकी लोगों से दुआ सलाम किया लेकिन उन्हें लगातार नजरअंदाज करते रहे। सुब्बाराव लिखते हैं कि "इसका उन्हें बहुत बुरा लगा"।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed