फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Staff and officers of Railways will be able to serve themselves till the age of 65

रेलवे के कर्मचारी व अधिकारी 65 साल की उम्र तक अपनी सेवा दे सकेंगे

Wed, 13 Dec 2017 01:11 AM IST
नवनीत शरण / नई दिल्ली
नवनीत शरण / नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Staff and officers of Railways will be able to serve themselves till the age of 65
प्रतीकात्मक फोटो
रेलवे के कर्मचारी व अधिकारी अब 65 साल की उम्र तक रेलवे को अपनी सेवा दे सकेंगे। रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि सेवा निवृति के बाद पांच साल तक उनके सेवा में विस्तार किया जाएगा। साथ ही नये निर्णय के तहत सेवा विस्तार अवधि 2018 से बढ़ाकर 2019 तक किया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे में कार्यरत लोगों को अब 60 साल की उम्र में सेवानिवृत होने से परेशान नहीं होना पड़ेगा। सेवानिवृति के बाद भी अगर वे रेलवे को अपनी सेवा देना चाहेंगे तो उन्हें रेलवे रि-इंगेज करेगा। बता दें कि पूर्व में रेलवे सेवा निवृति के बाद सिर्फ दो साल की अवधिक के लिए सेवा में विस्तार देता था। इसके साथ ही 2018 तक यह योजना समाप्त होने वाली थी। लेकिन अब रेल मंत्रालय ने नये निर्णय के तहत सेवा विस्तार में पांच साल की छूट दी है। इसी तहर 2019 तक सेवा निवृति होने वालों को इस योजना में शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- इतिहास बनने जा रहा 113 साल पुराना आगरा का ये रेलवे स्टेशन, अब यहां से पकड़नी होंगी ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे में पिछले कई सालों से काम करने वालों को काफी कमी है। यहां तक कि गैंग मैन व ट्रैक मैन की भी कमी है। इसके कारण रेलवे की संरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था। इसे ही ध्यान में रख रेलवे ने इस तरह का निर्णय लिया है। हालांकि रेल मंत्रालय बार-बार यह कहता तो जरूर है कि बड़े स्तर पर रोजगार सृजित किया जाएगा। ताकि युवकों को नौकरी मिल सके, लेकिन अभी तक इस तरह की बड़ी घोषणा नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed