फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sologamy kshama bindu will go on honeymoon to goa beach

Kshama Bindu: खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु हनीमून पर जाएंगी, अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन का किया खुलासा

Fri, 29 Jul 2022 06:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 06:01 PM IST
सार

24 वर्षीय क्षमा ने कहा- "किसी भी दुल्हन की तरह मैं भी अपने हनीमून के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं 7 अगस्त को गोवा के लिए रवाना होऊंगी और वहां अपने सभी खास पलों को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करूंगी।"

विज्ञापन
sologamy kshama bindu will go on honeymoon to goa beach
खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के वडोदरा के शुभानपुरा इलाके में रहने वाली क्षमा बिंदु पिछले महीने खूब चर्चाओं में रही थीं। दरअसल उसने 11 जून को खुद से ही शादी रचाई थी। इस एकल विवाह (Sologamy Marriage) को लेकर खूब विवाद भी हुआ था। अब एक बार फिर वह चर्चाओं में हैं, अब वह हनीमून के लिए अपनी फेवरिट डेस्टिनेशन गोवा अकेले जाने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन


7 अगस्त को गोवा के लिए रवाना होंगी क्षमा
24 वर्षीय क्षमा ने खुलासा किया है कि उसने अपने हनीमून के लिए गोवा को डेस्टीनेशन के रूप में चुना है। उन्होंने कहा- "किसी भी दुल्हन की तरह मैं भी अपने हनीमून के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं 7 अगस्त को गोवा के लिए रवाना होऊंगी और वहां अपने सभी खास पलों को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करूंगी।" 
विज्ञापन


आरामबोल बीच पर बिताएंगी समय
गोवा को अपनी पसंदीदा ड्रीम डेस्टिनेशन बताते हुए क्षमा ने कहा, "मैं आरामबोल बीच पर बहुत समय बिताऊंगी। जहां मैं दूसरों की नजरों की परवाह किए बिना किसी के बिकनी पहन सकती हूं। बीच पर कई इवेंट्स होते हैं और गोवा में ये मेरा ड्रीम डेस्टिनेशन है।" क्षमा 10 अगस्त को अपना जन्मदिन भी मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्षमा से जब सवाल किया गया कि क्या वो इस बात से परेशान नहीं हैं कि उनसे बिना पति के हनीमून पर आने को लेकर लोग सवाल करेंगे तो क्षमा ने कहा, जब मैं हनीमून पर रहूंगी तो लोगों को पता चल ही जाएगा कि मैं शादीशुदा हूं। तो जाहिर तौर पर वो मेरे पति के बारे में पूछेंगे। ऐसे में मुझे मौका मिल जाएगा उन्हें एकल विवाह के बारे में बताने  का और ये भी कि मैंने खुद से शादी क्यों की। 

शादी के बाद कर रही हूं खुद की अच्छी देखभाल
क्षमा ने कहा कि वो एक खुशहाल जगह पर हैं। एक नवविवाहित की तरह हर चीज एन्जॉय कर रही हैं। वह कहती हैं, "मैं बहुत खुश हूं और शादी के बाद कपल्स की तरह ही खुद की अच्छी देखभाल कर रही हूं। मेरे दोस्तों और परिवार ने बहुत सपोर्ट किया है।" रिपोर्ट के मुताबिक, क्षमा से मिलने बहुत ज्यादा लोग आते थे, जिसके चलते उनके पड़ोसियों को परेशानी हो रही थी जिसके बाद उसने सुभानपुरा इलाके में अपना फ्लैट छोड़ा। साथ ही अपनी जॉब भी छोड़ी। हनीमून पर भी वो अपनी सेविंग से जा रही हैं। लौटनेके बाद वो मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई  करेंगी। 


क्षमा के मुताबिक उनकी शादी की सबसे खास बात यह है कि उन्हें कोई भी फैसला लेते वक्त किसी दूसरे के बारे में चोचना नहीं पड़ता। तो कुल जमा ये है कि क्षमा ने तमाम विरोध और ट्रोलिंग के बावजूद खुद से शादी की और वो अब हनीमून पर जा रही हैं। वो अपनी लाइफ में खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed