फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah snatching Scarf from woman, Congress gives lesson

सिद्धारमैया पर महिला का दुपट्टा खींचने का आरोप, कांग्रेस ने याद दिलाया शिष्टाचार

Tue, 29 Jan 2019 11:51 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 29 Jan 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Siddaramaiah snatching Scarf from woman, Congress gives lesson
सिद्धारमैया और महिला के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला कार्यकर्ता का दुपट्टा खींचने का आरोप लगा है। इसपर भाजपा कांग्रेस को घेर रही है । वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी बचाव में उतर आई है। 


loader

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि वह पुलिस को चिट्ठी लिखकर मामले की कार्रवाई की मांग करेंगी। बता दें मैसुरु के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिद्धारमैया और महिला के बीच किसी बात पर बहस हो रही है। उसी दौरान वह महिला से माइक छीन लेते हैं, जिसके साथ महिला का दुपट्टा भी खिंच जाता है। सिद्धारमैया के ऐसा किए जाने के बाद से ही उनकी काफी आलोचना की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी जिला पंचायत की सदस्य जमलार ने शिकायत करते हुए कहा कि सिद्धारमैया चुनाव जीतने के बाद से ही विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए हैं। इसी दौरान सिद्दारमैया ने जमलार को चुप कराते हुए माइक छीन लिया। महिला उनसे कह रही थी कि वह अब चुप नहीं बैठेगी इसपर सिद्धारमैया ने जवाब दिया कि उनका बेटा क्षेत्र में आता है। इसके बाद महिला ने टेबल पर हाथ पटका और सिद्धारमैया भड़क गए।

सिद्धारमैया ने दी सफाई

सिद्धारमैया ने घटना के बाद सफाई देते हुए कहा है कि यह एक हादसा था। इसमें कोई गलत नियत नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें (महिला को) 15 सालों से जानता हूं। वह मेरी बहन जैसी है। वहीं महिला का कहना है कि उसे सिद्धारमैया से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए थी। 

भाजपा ने की बर्खास्त करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धारमैया को बर्खास्त करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है, कांग्रेस में एक ही परिवार की महिलाओं की इज्जत है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कर्नाटक पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। 

कांग्रेस ने याद दिलाया शिष्टाचार  

महिला के साथ की गई बदसलूकी पर कांग्रेस ने सिद्धारमैया को पार्टी की परंपरा और शिष्टाचार की याद दिलाई है। प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी की सदा भावना रही है हमें राजनीतिक सहयोगी के प्रति संवेदनशील और महिला सहयोगी के प्रति अति संवेदनशील होना चाहिए। ऐसी ही पार्टी परंपरा और शिष्टाचार है, जिसका पालन सभी लोगों को करना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed