VIDEO: फिसल गई शिवपाल यादव की जुबान, बोले- हम आतंकवाद के पक्ष में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव आतंकवाद के खिलाफ बोल रहे थे और अचानक उनकी जुबान फिसल गई और वह आतंकवाद के पक्ष में बोल गए। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल होने लगा। वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का पात्र बना दिया।
समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष और मौजूदा कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने वीडियो में कहा कि जो भी लोग आतंकवाद फैलाते हैं, समाजवादी पार्टी उनके पक्ष में है। वीडियो में वह कह रहे हैं, "देखिये आतंकवाद कहीं नहीं होना चाहिए। जो माहौल खराब कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग, ये षडयंत्र खुद करते हैं और दूसरों पर आरोप लगाते हैं। कोई भी हो कहीं आतंक करता है या फैलाता है तो रोक लगाई जाए।"
अपने बयान पर प्रकट किया खेद
अब शिवपाल यादव ने अपने बयान का खंडन किया है। शिवपाल यादव ने कहा है कि वह विपक्ष बोलना चाहते थे, लेकिन गलती से पक्ष निकल गया। वे बोले कि जो वीडियो वायरल हो रहा है अगर उसे ध्यान से देखा जाए तो यह अपने आप साफ हो जाएगा कि वह आतंकवाद के पक्ष में बोल रहे थे या फिर विपक्ष में।
वे कहते हैं कि यह सिर्फ जुबान फिसलने की वजह से हुआ है, जिसे सिर्फ एक मानवीय भूल समझकर स्वीकार करें और मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं।
I just had a slip of tongue that day and I deeply regret it: Shivpal Yadav, SP on his remark on 'terror' pic.twitter.com/WMZlSyWQVz
— ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2016