Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivakumar to Meet Kerala, Telangana CMs in Delhi Over Women Quota and Seat Expansion

महिला आरक्षण पर सहमति, सीटें बढ़ाने पर सवाल: दक्षिण के तीन सीएम कल दिल्ली में बनाएंगे रणनीति; किस बात का डर?

Sat, 28 Nov 2026 01:16 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 28 Nov 2026 01:16 PM IST
सार

महिला आरक्षण के प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों की सहमति है, लेकिन लोकसभा और विधानसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने के मुद्दे पर दक्षिणी राज्यों को चिंता है। डीके शिवकुमार 29 नवंबर को केरलम और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। क्या बैठक के बाद कांग्रेस अपना रुख साफ करेगी? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Shivakumar to Meet Kerala, Telangana CMs in Delhi Over Women Quota and Seat Expansion
शिवकुमार, केरलम और तेलंगाना के CM करेंगे बैठक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्र सरकार के महिला आरक्षण और लोकसभा-विधानसभा की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में चर्चा तेज हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि वह 29 नवंबर को दिल्ली में केरलम और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रस्तावित विधेयक के असर और दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा कि बैठक में इस बात पर विचार होगा कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव से दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक ताकत और संसद में उनकी हिस्सेदारी पर क्या असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मिलकर अपने हितों और संसद में प्रतिनिधित्व की रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन


लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव
केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसके तहत महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने के लिए प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। साथ ही, बढ़ी हुई सीटों के बंटवारे और सीमाओं को 2051 तक स्थिर रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने का लक्ष्य है। इसमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्रशासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकते हैं। वहीं, राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या की सीमा 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है।

'दक्षिण भारत के हितों की रक्षा करनी होगी'
शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि वह शनिवार रात दिल्ली रवाना होंगे। रविवार को केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में जनसंख्या के आंकड़ों, दूसरे राज्यों की स्थिति और दक्षिण भारत के प्रतिनिधित्व पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा "हमें अपने राज्यों के साथ हो रहे अन्याय और जनसंख्या के आंकड़ों के प्रभाव को समझना होगा। खासकर दक्षिण भारत की स्थिति पर चर्चा करनी होगी।"

शिवकुमार के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को एक दिन पहले ही मंजूरी दी है। फिलहाल नेताओं के पास कैबिनेट के फैसले की पूरी जानकारी नहीं है। वे मीडिया में आई खबरों के आधार पर ही प्रस्ताव को समझ रहे हैं। बैठक के बाद ही तय किया जाएगा कि इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाना है और इसे कितनी मजबूती से उठाना है।

महिला आरक्षण का समर्थन, सीटें बढ़ाने पर अलग रुख
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सभी राजनीतिक दल महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में हैं। हालांकि, सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर उनकी पार्टी का रुख अलग से तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन सीटों में बढ़ोतरी के प्रभाव पर विचार जरूरी है। रविवार की बैठक के बाद कांग्रेस का रुख बताया जाएगा।

चेन्नई में भी हुई थी परिसीमन पर चर्चा
शिवकुमार ने डीएमके की ओर से चेन्नई में बुलाई गई विपक्षी नेताओं की पिछली बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह बैठक परिसीमन से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी 29 नवंबर को दिल्ली में राजनीतिक दलों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। सोमवार से प्रस्तावित कानून को लेकर संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया है।


शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पूरे देश में अपने राजनीतिक हितों के मुताबिक फैसले ले रही है। ऐसे में दक्षिण भारत के राज्यों को अपने हितों और संसद में प्रतिनिधित्व की रक्षा के लिए मिलकर चर्चा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed