फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena Bora murder case accused Indrani and Peter Mukerjee agree on divorce terms

बेटी की हत्या के आरोपी 'इंद्राणी-पीटर' का अलग होना पक्का, तलाक के लिए डाली अर्जी

Tue, 18 Sep 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Sheena Bora murder case accused Indrani and Peter Mukerjee agree on divorce terms
इंद्राणी मुखर्जी

शीना बोरा हत्या मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। दोनों इस वक्त 2012 के शीना बोरा मर्डर केस में अलग-अलग जेलों में बंद हैं। जेल से बाहर निकलने के लिए उन्हें कोर्ट की अनुमति की जरूरत है। बता दें कि ये दोनों अपनी ही बेटी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इंद्राणी और पीटर के बीच तलाक की बात पहले से चर्चा में थी। साल 2016 में पीटर के वकील ने बताया था कि उनके क्लाइंट इंद्राणी से तलाक चाहते हैं। घटना की जांच कर रही पुलिस ने इंद्राणी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया था। जबकि इंद्राणी के वर्तमान पति पीटर मुखर्जी को नवंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था। जून महीने में इंद्राणी मुखर्जी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


याद दिला दें कि 24 साल की शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। शीना का कंकाल 25 अप्रैल 2015 को रायगढ़ के पेन खोपली से बरामद किया गया था। इस हत्या का आरोप इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना पर लगा था। इस घटना के खुलासे के बाद ड्राइवर श्याम राय को पुलिस ने अरेस्ट किया था। पूछताछ के बाद उसने इस हत्या में इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति के शामिल होने की बात कही। इस बयान के बाद 29 सितंबर 2015 को यह मामला सीबीआई को दिया गया था। 2015 में पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्राणी और पीटर की शादी नवंबर 2002 में हुई थी। जून में इंद्राणी के वकील ने कोर्ट को बताया था कि पीटर ने इंद्राणी के तलाक के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है और कोर्ट के सामने तलाक के लिए साथ में आवेदन करेंगे। पीटर के पहली शादी से दो बेटे हैं। इंद्राणी के अपने पहले पति से दो बच्चे शीना और मिखाइल थे। जिनमें से शीना बोरा की हत्या 2012 में कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed