फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shayara Bano on Triple Talaq supreme court judgement

शायरा बानो ने दी थी तीन तलाक को चुनौती, फैसले के बाद कहा- आज ऐतिहासिक दिन

Tue, 22 Aug 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 22 Aug 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
Shayara Bano on Triple Talaq supreme court judgement
शायरा बानो - फोटो : ANI

शायरा बानो ने तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा  कि इस फैसले का स्वागत और समर्थन करती हूं। बानो ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में औरतों की स्थिति को समझा जाए, इस फैसले को एक्सपेट किया जाए और जल्दी से जल्दी कानून बने।

तीन तलाकः SC के फैसले पर बोले PM- मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा बराबरी का हक
विज्ञापन

ये महिला हैं शायरा बानो जिन्होंने साल 2016 की फरवरी में अपनी याचिका दायर की। वे कहती हैं कि जब वह अपना इलाज कराने के लिए उत्तराखंड में अपनी मां के घर गईं तो उन्हें तलाकनामा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायरा बानो ने इलाहाबाद में रहने वाले अपने पति और दो बच्चों से मिलने की कई बार गुहार लगाई लेकिन उन्हें हर बार दरकिनार कर दिया गया। और, उन्हें अपने बच्चों से भी मिलने नहीं दिया गया।


जानिए तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोला दारुल उलूम?
उत्तराखंड की रहने वाली शायरा बानो ने मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक, निकाह हलाला और बहु-विवाह के प्रचलन को असंवैधानिक घोषित किए जाने की मांग की थी। शायरा बानो की कहानी त्रासदियों से भरी है। शायरा को उसके पति रिजवान ने तीन तलाक देकर घर से बेदखल कर दिया था। 

'तीन तलाक' से मुस्लिम महिलाओं को आजादी, SC के ऐतिहासिक फैसले की 5 बड़ी बातें
शायरा ने बताया कि उसका छह बार गर्भपात कराया गया। उसके दो बच्चे हैं जिन्हें पति ने अपने पास रख लिया। शायरा का कहना है कि वह अपने बच्चों को साथ रखना चाहती है। शायरा ने मुस्लिम पर्सनल लॉ एप्लीकेशन कानून,1936 की धारा-दो की संवैधानिकता को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed