फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shakur Basti Assembly Election Result 2025 LIVE shakur basti seat aap satyendra jain bjp congress

Shakur Basti Chunav Result 2025 Live: शकूरबस्ती सीट पर भाजपा जीती, आप के सत्येंद्र जैन पर भारी पड़े करनैल सिंह

Sat, 08 Feb 2025 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 08 Feb 2025 03:22 PM IST
सार

साल 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर कांग्रेस को जीत मिली और पार्टी के उम्मीदवार डॉ. एससी वत्स ने भाजपा के गौरी शंकर भारद्वाज को शिकस्त दी। साल 2003 के चुनाव में इस सीट पर फिर से कांग्रेस को जीत मिली। 

विज्ञापन
Shakur Basti Assembly Election Result 2025 LIVE shakur basti seat aap satyendra jain bjp congress
शकूर बस्ती सीट पर नतीजे घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की शकूर बस्ती सीट भी हॉट सीट में शुमार है क्योंकि इस सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन चुनाव मैदान में है। शकूर बस्ती सीट के सभी 11 राउंड की मतगणना हो चुकी है और नतीजों के अनुसार, भाजपा के करनैल सिंह 20998 वोटों से आगे हैं। अब बस करनैल सिंह की जीत की आधिकारिक घोषणा का इंतजार हो रहा है। सत्येंद्र जैन 35871 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कांग्रेस से सतीश लूथरा भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप का कब्जा रहा, लेकिन इस बार यहां आप का तिलिस्म टूट गया।
विज्ञापन


शकूर बस्ती सीट का ऐसा रहा है इतिहास
शकूर बस्ती सीट पर पहला चुनाव साल 1972 में हुआ था। इस चुनाव में भाकपा और भारतीय जनसंघ का मुकाबला हुआ था। चुनाव परिणाम भाकपा के टिकट पर उतरे श्री चंद के पक्ष में रहा। उन्होंने भारतीय जनसंघ के बनारसी दास को 9287 मत से शिकस्त दी थी। 1977 के चुनाव में शकूर बस्ती में जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में भिड़ंत हुई। इसमें जनता पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल सिसोदिया को जीत मिली थी जिन्होंने कांग्रेस के सतीश कुमार को 5064 वोट से हराया था। 
विज्ञापन


1983 में हुए चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर कांग्रेस ने सफलता हासिल की। पार्टी की तरफ से उतरे एस.सी. वत्स ने भाजपा नेता जनार्दन गुप्ता को 7735 वोट से हराया था। साल 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर भाजपा को जीत मिली। 2003 में फिर यहां से कांग्रेस ने जीत का स्वाद चखा। 2008 में कांग्रेस ने यहां से फिर जीत हासिल की और पार्टी के उम्मीदवार डॉ. एससी वत्स ने भाजपा के गौरी शंकर भारद्वाज को शिकस्त दी। साल 2013 में दिल्ली की राजनीति में आप के उदय के बाद से पिछले दो चुनाव में शकूर बस्ती सीट पर आप के सत्येंद्र जैन विजेता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed