Kerala: महिला वकील से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल; तीन दिन बाद गिरफ्तार वरिष्ठ वकील 14 दिन की हिरासत में
महिला जूनियर वकील से मारपीट के आरोपी वरिष्ठ वकील बेयलिन दास को 13 दिन की फरारी के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी के वकील ने जमानत याचिका दी है, जिस पर शनिवार को सुनवाई होगी।
विस्तार
महिला जूनियर वकील से कथित मारपीट के मामले में वरिष्ठ वकील बेयलिन दास को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट (कोर्ट नं. 11) रेविथा केजी ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुनवाई के दौरान दास के वकील, दिलीप सथ्यान ने बताया कि उनके मुवक्किल की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी। उन्होंने दावा किया कि उनके मुवक्किल पर लगे आरोप निराधार हैं और दास खुद भी घायल हुए हैं।
बता दें कि मारपीट के आरोप के बाद पिछले 13 दिनों से दास फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना 13 मई को हुई थी, जिसके बाद से दास तिरुवनंतपुरम के अलग-अलग स्थानों में छिपे हुए थे। शुक्रवार को गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका भी दाखिल की थी।
ये भी पढ़ें:- Gujarat: गुजरात बना सौर ऊर्जा का सिरमौर, पीएम सूर्य घर योजना में सबसे अधिक 34% योगदान
बार काउंसिल ने वकालत पर लगाई रोक
केरल बार काउंसिल ने दास पर फिलहाल वकालत करने पर रोक लगा दी है। हालांकि दास की ओर से महिला वकील श्यामिली पर भी हमले का आरोप लगाया गया, जिसे पीड़िता के परिवार ने सिरे से खारिज करते हुए इसे आरोपी को जमानत दिलाने की चाल बताया।
ये भी पढ़ें:- SC: कर्नल सोफिया कुरैशी के डीपफेक वीडियो प्रसारित करने के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
पीड़िता ने लगाए कई गंभीर आरोप
पीड़िता श्यामिली ने बुधवार को कहा था कि वह कानूनी रूप से हर संभव प्रयास करेंगी कि दास को दोबारा वकालत करने की इजाजत न मिले। साथ ही श्यामिली ने यह भी दावा किया कि दास ने पहले भी, जब वह पांच महीने की गर्भवती थीं, तब उन्हें मारा था। श्यामिली ने आगे कहा कि अगर हम उनके किसी व्यवहार पर सवाल करते हैं तो वह तुरंत गुस्से में आ जाते हैं।