फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali news and updates: ISF MLA Naushad Siddiqui was stopped on his way to visit Sandeshkhali

WB: संदेशखाली जा रहे TMC के कट्टर विरोधी ISF विधायक को पुलिस ने रोका, जमकर हुई नोकझोंक

Tue, 27 Feb 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:11 PM IST
सार

कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमाओं पर स्थित संदेशखाली इलाका एक महीने से अधिक समय से शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के साथ उबाल पर है।

विज्ञापन
Sandeshkhali news and updates: ISF MLA Naushad Siddiqui was stopped on his way to visit Sandeshkhali
कट्टर विरोधी ISF विधायक को पुलिस ने रोका - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें कम होने का काम नहीं ले रही हैं। विपक्ष लगातार उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच, टीएमसी के कट्टर विरोधी कहे जाने वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी को संदेशखाली जाने से रोक दिया गया। 

विज्ञापन


आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी मंगलवार सुबह पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करने के लिए संदेशखाली जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और विधायक के बीच काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

 
 
यह सब वोट बैंक की राजनीति: लॉकेट चटर्जी 
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान और संदेशखाली की घटना पर भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'वह झूठ बोल रहे हैं। शेख शाहजहां की रक्षा के लिए वे हर हद तक जा रहे हैं। वे शेख शाहजहां की गिरफ्तारी नहीं चाहते हैं। टीएमसी की तैयारी है कि लोकसभा चुनाव तक उन्हें गिरफ्तार न किया जाए ताकि वे बंगाल में अपना 30 फीसदी वोट बचा सकें। यह सब वोट बैंक की राजनीति है। हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। संदेशखली महिलाओं के दर्द के पीछे की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए।'
   
अगर सीएम कर सकती है कार्यक्रम तो...
पश्चिम बंगाल के भाजपा विधि विभाग के संयोजक अधिवक्ता लोकनाथ चटर्जी ने कहा, 'हमने संदेशखली घटना के संबंध में कोलकाता मैदान में गांधी प्रतिमा के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अदालत में याचिका दायर की। हमें सेना के अधिकारियों से अनुमति मिली थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने हमें विरोध प्रदर्शन करने से इनकार कर दिया। अगर सीएम ममता बनर्जी अपने कार्यक्रम कर सकती हैं तो भाजपा विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकती? यह बहुत बड़ा मुद्दा है और हमें उम्मीद है कि इस मामले की सुनवाई आज होगी।'



क्या है संदेशखाली विवाद
कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमाओं पर स्थित संदेशखाली इलाका एक महीने से अधिक समय से शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के साथ उबाल पर है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed