{"_id":"67d4587fc0b4510e9003ecda","slug":"ruckus-over-rupee-artificially-created-to-divert-attention-from-rs-1-000-cr-kickbacks-annamalai-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने TASMAC घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए रुपये पर हंगामा किया; अन्नामलाई का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने TASMAC घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए रुपये पर हंगामा किया; अन्नामलाई का दावा
Fri, 14 Mar 2025 09:55 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 14 Mar 2025 09:55 PM IST
सार
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि डीएमके सरकार ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम में हुए 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए रुपये को लेकर हंगामा खड़ा किया है।
विज्ञापन
के. अन्नामलाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तमिलनाडु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य सरकार ने जानबूझकर रुपये पर हंगामा खड़ा किया ताकि टीएएसएमएसी (तमिलनाडु राज्य विपणन निगम) में हुए 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। बंगलूरू के जैन विश्वविद्यालय, जयानगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु सरकार को टीएएसएमएसी में हुए 1,000 करोड़ रुपये के घूसखोरी के मामले पर जवाब देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय सरकार रुपये को लेकर हंगामा खड़ा कर रही है।
यह भी पढ़ें - Madras HC: धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला रखा बरकरार, विधायक को एक साल का कारावास
बजट पर भाजपा ने किया वॉकआउट
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा में भाजपा के चार विधायकों ने बजट सत्र से वॉकआउट किया क्योंकि यह बजट महज दिखावा था। अन्नामलाई ने कहा, पिछले चार सालों के तमिलनाडु सरकार के बजट को देखें तो इनमें कोई ठोस योजना नहीं है। यह बजट भी केवल जनता को भ्रमित करने वाला है।
विज्ञापन
कर्ज में डूब रहा है तमिलनाडु!
भाजपा नेता ने तमिलनाडु सरकार की वित्तीय नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार 'सिर्फ कर्ज ले रही है और खर्च कर रही है, लेकिन विकास पर ध्यान नहीं दे रही'। उन्होंने कहा 'राज्य का कर्ज पहले ही 9.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और जल्द ही यह 10 लाख करोड़ को भी पार कर सकता है। तमिलनाडु आज देश का सबसे कर्जदार राज्य बन चुका है'।
यह भी पढ़ें - Politics: अपने बयान पर अड़े तुषार गांधी, कहा- नहीं मांगूगा माफी; भाजपा और आरएसएस ने गिरफ्तारी की मांग की
सीएम स्टालिन की बैठक को बताया 'गैर-जरूरी'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से 22 मार्च को बुलाए गए निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन पर बैठक को अन्नामलाई ने 'गैर-जरूरी' करार दिया। गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि परिसीमन में किसी राज्य का फायदा या नुकसान नहीं होगा।'
'मुद्दा बनाना चाहती है डीएमके'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कह चुके हैं कि बीजेपी कांग्रेस के परिसीमन मॉडल को नहीं अपनाएगी और किसी भी राज्य की राजनीतिक ताकत को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, खासतौर पर दक्षिण भारतीय राज्यों की। अन्नामलाई ने आरोप लगाया, लेकिन डीएमके सरकार इस मुद्दे को बेवजह तूल देकर जनता को गुमराह कर रही है'। उन्होंने कहा कि बीजेपी तमिलनाडु में जनता के अधिकारों और पारदर्शिता की लड़ाई जारी रखेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन