फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP, RSS demand Tushar Gandhi's arrest as he refuses to retract statements, News in hindi

Politics: अपने बयान पर अड़े तुषार गांधी, कहा- नहीं मांगूगा माफी; भाजपा और आरएसएस ने गिरफ्तारी की मांग की

Fri, 14 Mar 2025 03:42 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Mar 2025 03:42 PM IST
सार

केरल में भाजपा-आरएसएस की तरफ से महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया है। दरअसल, भाजपा-आरएसएस तुषार गांधी से उनके विवादित बयान के लिए माफी की मांग कर रही हैं।

विज्ञापन
BJP, RSS demand Tushar Gandhi's arrest as he refuses to retract statements, News in hindi
तुषार गांधी, महात्मा गांधी के परपोते - फोटो : ANI

विस्तार

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने शुक्रवार को साफ कहा कि वह अपने हालिया बयानों को वापस नहीं लेंगे और न ही माफी मांगेंगे। उनके इस बयान के बाद भाजपा और आरएसएस ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, तुषार गांधी ने तिरुवनंतपुरम के नेय्यातिनकरा में गांधीवादी पी. गोपीनाथन नायर की प्रतिमा के अनावरण के दौरान भाजपा और आरएसएस को खतरनाक और छिपे हुए दुश्मन बताया था। उन्होंने आरएसएस को जहर भी कहा, जिसके बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उनकी कार रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - केरल: तुषार गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा-आरएसएस को बताया था दुश्मन; पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन


तुषार गांधी का भाजपा-RSS को जवाब
शुक्रवार को कोच्चि के अलुवा में एक कार्यक्रम में तुषार गांधी ने कहा, 'मैंने जो कहा, उसमें कोई बदलाव नहीं करूंगा और न ही माफी मांगूंगा। इस घटना ने मेरी हिम्मत और बढ़ा दी है। हमें अब आजादी की लड़ाई से भी ज्यादा जरूरी लड़ाई लड़नी है। हमारा एक साझा दुश्मन है – संघ, जिसे बेनकाब करना जरूरी है।' उन्होंने आगे कहा कि उन्हें डर है कि 'मेरे परदादा (महात्मा गांधी) के हत्यारों के वंशज कहीं गांधी जी की मूर्ति पर भी गोलियां न चला दें, क्योंकि वे यही करने के आदी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार पर भाजपा ने लगाया शराब घोटाले का आरोप; केरल के CM विजयन से मिले स्टालिन के मंत्री

भाजपा का तुषार गांधी पर पलटवार 
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने तुषार गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'वह सिर्फ संयोग से गांधी परिवार में पैदा हुए हैं और महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।' इस दौरान उन्होंने तुषार गांधी की गिरफ्तारी की मांग भी की। उन्होंने यह भी कहा कि 'जो लोग तुषार गांधी को प्रतिमा अनावरण के लिए बुला रहे थे, शायद उन्हें उनके विचारों के बारे में पता नहीं था।'

भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, सीएन ने की निंदा
इस विवाद के बीच, केरल पुलिस ने बुधवार को नेय्यातिनकरा में तुषार गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले पांच आरएसएस-बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ दंगा करने और गलत तरीके से रोकने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 191(2), 190 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि 'लोकतांत्रिक समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed